For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पहलवानों में हुई झड़प से एक की माैत, सुशील कुमार बोले- अज्ञात लोगों ने किया हमला

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार देर रात छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के बीच खूनी झड़प होने की सूचना सामने आई है। झड़प में एक पहलवान की मौत हुए है। जानकारी के अनुसार, झड़प 4 मई को हुई, जिसमें घायल एक पहलवान को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी वहां माैत हो गई, जबकि कुछ पहलवान चोटिल हैं जिनका इलाज चल रहा है। वहीं दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मरने वाले पहलवान की उम्र 24 साल बताई गई है, जिसका नाम सागर बताया जा रहा है। वह हरियाणा के सोनीपत के रहने वाला था। उसके पिता हेड कॉन्स्टेबल हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो लोगों को हिरासत में लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। स्टेडियम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद और लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि दिल्ली पुलिस के अनुसार, ये हिंसक लड़ाई प्रॉपर्टी विवाद के चलते हुई है। पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पहलवानों के दो गुटों में छत्रसाल स्टेडियम में झगड़ा हुआ, जिसमें कई पहलवान गंभीर रूप से चोटिल हुए।

वहीं इस घटना को लेकर पहलवान सुशील कुमार कहना है कि इस झगड़े में उनके पहलवान शामिल नहीं थे। उन्होंने कहा, ''लड़ाई करने वाले हमारे पहलवान नहीं थे। देर रात को यह घटना हुई। हमने पुलिस को जानकारी दी कि कुछ अज्ञात लोग कूदकर अंदर आए हैं और झगड़ा किया है। इस घटना से हमारे स्टेडियम का कोई लेना देना नहीं है।''

गाैर हो कि इससे पहले रोहतक के कुश्‍ती अखाड़े में ताबड़तोड़ फायरिंग में दो कोचों व यूपी की महिला पहलवान सहित पांच लोगों की जान गई थी। फरवरी में जाट कॉलेज के पास एक अखाड़ा में हुई फायरिंग में पांच लाेगों की मौत हुई थी।

Story first published: Wednesday, May 5, 2021, 15:59 [IST]
Other articles published on May 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+