हरभजन सिंह बोले- कुलदीप की गेंदबाजी में कोई कमी नहीं है, वो वापसी करेगा
नई दिल्ली, 13 अप्रैल : भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव पिछले कुछ मैचों से निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं। वह आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स का भी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ मैचों में उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मौका नहीं दिया गया। उन्हें इस कठिन समय के दौरान भारतीय स्पिनर और कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के साथी हरभजन सिंह का समर्थन मिला है।
हरभजन सिंह इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अपने टीम के साथी कुलदीप यादव का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, "मैं कुलदीप की गेंदबाजी में कोई कमी नहीं महसूस करता। उन्होंने भारतीय टीम के लिए और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कई मैच जीते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स और फिर भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ' कुलदीप यादव ने अब तक 45 आईपीएल मैच खेले हैं। उन्होंने 40 विकेट लिए हैं। उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट भी लिए, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
केकेआर ने 2016 में कुलदीप यादव को टीम के साथ जोड़ा था। उस समय गाैतम गंभीर कप्तान थे। कुलदीप को 2016 में तीन मैच खेलने को मिले थे और इस दाैरान उसने 6 विकेट लिए थे। फिर 2017 में वे केकेआर की प्लेइंग इलेवन का अहम हिस्सा बन गए। 2017 में कुलदीप ने 12 मैच खेलते हुए 12 विकेट चटकाए। 2018 में दिनेश कार्तिक केकेआर के कप्तान बने तो कुलदीप ने तब 16 मैच में 17 विकेट निकाले।
हालांकि 2019 कुलदीप के लिए काफी बुरा रहा। उन्होंने 9 मैच खेलने को मिले, लेकिन वे सिर्फ चार विकेट ले सके। फिर 2020 भी कुलदीप के लिए निराशाजनक ही रहा़। उन्होंने सिर्फ 5 खेले, जिसमें वह सिर्फ एक विकेट हासिल किया। कुलदीप ने आईपीएल में भी तक 45 मैचों में 22.40 के स्ट्राइक रेट और 8.27 की इकोनॉमी से 40 विकेट हासिल किए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
