Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Fake News फैला कर शाहिद अफरीदी ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर, लोगों ने लताड़ा

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ अपने विवादित बयानों के चलते अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक बार फिर कश्मीर को मुद्दा बनाकर जहर उगलने का काम किया है। हालांकि इस बार अफरीदी से गलती हो गई और उन्होंने फेक न्यूज के जरिये भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की, इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने बुरी तरह से लताड़ा है। दरअसल अफरीदी ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक बच्चे की तस्वीर शेयर की और भारत के खिलाफ झूठ फैला कर कश्मीरी लोगों का हिमायती बनने की कोशिश की।

अफरीदी की ओर से शेयर की गई यह फोटो मंगलवार को कश्मीर के सोपोर इलाके में हुए आतंकी हमले की है जहां पर आतंकी हमले के बीच 65 साल के बशीर अहमद की मौत हो गई, इस दौरान उनके साथ उनका 3 साल का पोता भी था। आतंकियों की गोली लगने के चलते बशीर की मौके पर ही मौत हो गई लेकिन उनका पोता वहीं उनके शव के पास रो रहा था। भारतीय सेना के जांबाजों ने बच्चे को मौके से बचाकर उसके परिवार तक पहुंचाने का काम किया। यह तस्वीर उसी दौरान की है।

और पढ़ें: सुशांत जैसे कलाकारों की मदद करने के लिये धोनी ने खोली एंटरटेनमेंट कंपनी

हालांकि इस तस्वीर को शेयर कर शाहिद अफरीदी ने भारत और भारतीय सेना को बदनाम करने की कोशिश की। अफरीदी ने अपने ट्विटर अकांउट पर इस फेक पोस्ट को पिन किया हुआ है।

अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा, 'एक बच्चा अपने नाना के गोलियों से छलनी शव और बंदूक थामे सैनिक के बीच खड़ा है। कश्मीरियों की दुर्दशा बयां करने वाली इससे सटीक तस्वीर नहीं हो सकती।'

गौरतलब है कि अफरीदी की ओर से ऐसी Fake News (फर्जी खबर) फैलाने को लेकर यूजर्स ने उन्हें जमकर फटाकारा है और ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इतनी गंदी गंदी गालियां दी कि जिन्हें हम लिख भी नहीं सकते। सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहिद अफरीदी को आतंकियों का हिमायती तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सेना और आतंकियों के हाथों की कठपुतली बताया।

और पढ़ें: चीनी कंपनियों से नाता नहीं तोड़ेगी BCCI, बोले- कभी नहीं की करार रद्द करने की बात

आपको बता दें कि क्रिकेट से संन्यास ले चुके शाहिद अफरीदी पिछले कुछ समय से राजनीतिक तौर पर बयान देते नजर आ रहे हैं, जिससे साफ जाहिर है कि इमरान खान की तरह वो भी पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं।

Story first published: Friday, July 3, 2020, 13:52 [IST]
Other articles published on Jul 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+