Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 : फ्लाॅप साबित हुए कोलकाता के बल्लेबाज, बनाया बेहद शर्मनाक रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 39वां मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। इस दाैरान केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन उनके इस फैसले को आरसीबी के गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। केकेआर टीम ने पूरे 20 ओवर खेले, लेकिन 8 विकेट खोकर महज 84 रन ही बना सकी।

इसी के साथ केकेआर के नाम आईपीएल के इतिहास में बेहद शर्मनाक रिकाॅर्ड दर्ज हो गया है। दरअसल, आऱसीबी 20 ओवर खेलने के बावजूद सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। उनसे पहले यह बदनुमा रिकाॅर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ था जिन्होंने 2009 में डरबन मे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 92 रन बनाए थे। वहीं 2011 में मुंबई इंडियंस ने जयपुर में राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ 8 विकेट खोकर 94 रन बनाए थे।

बता दें कि केकेआर की शुरूआत बेहद खराब रही। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मैच के दूसरे ओवर में ही केकेआर को 2 झटक दे दिए। एक समय आधी टीम महज 32 रनों पर सिमट गई थी, वो तो शुक्र था कप्तान इयोन मोर्गन का जिन्होंने 34 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को 50 के पार पहुंचाने में काम किया। शुबमन गिल व राहुल त्रिपाठी 1-1 रन ही बना सके। तीसरे नंबर पर आए नितीश राणा मोहम्मद सिराज के हाथों बोल्ड होकर पहली ही गेंद पर चलते बने। टाॅम बैंटन ने 10, दिनेश कार्तिक ने 4, पैट कमिंस ने 4, कुलदीप यादव ने 12 जबकि लोकी फरग्यूनस नाबाद 19 रन बना सके। आरसीबी के लिए सिराज ने 4 ओवर में 8 रन दिए जिसमें 2 ओवर मेडन रहे, साथ में 3 विकेट भी रहे। युजवेंद्र चहल ने 15 रन देकर 2 विकेट, जबकि नवदीप व वाशिंग्टन सुंदर ने 1-1 विकेट झटका।

Story first published: Wednesday, October 21, 2020, 22:14 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+