केएल राहुल या ऋषभ पंत, ब्रायन लारा ने बताया कौन है धोनी का उत्तराधिकारी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में पहली बार भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है, जहां पर केएल राहुल, ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज अपना दम दिखा रहे हैं तो वहीं पर गेंदबाजी में भी भारतीय युवा गेंदबाज विकेट निकलाते नजर आ रहे हैं। इस बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा ने भारतीय क्रिकेट के उस सवाल का जवाब दिया है जो कि पिछले कुछ समय में टीम मैनेजमेंट को काफी परेशान कर रहा है। भारतीय क्रिेकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिछले एक साल से ज्यादा समय से भारतीय टीम से दूर चल रहे थे जिसके बाद उन्होंने अगस्त में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया।
और पढ़ें: IND vs AUS: खतरे में पड़ा भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा, बोर्ड से नाखुश है चैनल 7, जानें क्या है विवाद
इस दौरान टीम मैनेजमेंट लगातार इस खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट ढूंढ रहा है जिसके चलते उसने पहले युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को कई मौके दिये तो वहीं इस साल की शुरुआत में केएल राहुल ने उनकी जगह शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद से लगातार यह सवाल सामने आ रहा था कि धोनी के बाद कौन सा खिलाड़ी उनका उत्तराधिकारी बनने की कबिलियत रखता है। अब इस सवाल का जवाब कैरिबियाई प्रिंस ब्रायन लारा ने दिया है।
और पढ़ें: IPL 2020: जानें कौन हैं पृथ्वीराज यारा, भुवनेश्वर की जगह हैदराबाद में हुए शामिल

जानें किसे लारा ने बताया धोनी का उत्तराधिकारी
ब्रायन लारा ने टीम मैनेजमेंट के सामने लगातार चले आ रहे इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनके हिसाब से विराट कोहली को केएल राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में नहीं खिलाना चाहिये, वह शानदार बल्लेबाज हैं उन्हें बैटिंग पर ही ज्यादा ध्यान देना चाहिेय। वहीं पिछले एक साल में ऋषभ पंत की बल्लेबाजी में काफी परिपक्वता देखने को मिली है,ऐसें में टीम को उन्हें और मौका देना चाहिये।
स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में बात करते हुए ब्रायन लारा ने कहा, 'सबसे पहले मैं यह कहना चाहूंगा कि जब विकेटकीपिंग की बात आती है तो केएल राहुल पर विकेटकीपिंग का भार नहीं डालना चाहिए। वह बेहतरीन बल्लेबाज है और मुझे लगता है कि उसे बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और बड़े स्कोर बनाने चाहिए।'

ऋषभ पंत को मिलना चाहिये मौका
वहीं लारा ने ऋषभ पंत की परिपक्वता के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें और मौके मिलने चाहिये। उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल में पंत को अपनी विकेटकीपिंग औऱ बल्लेबाजी के दौरान लापरवाही भरे शॉट खेलने के चलते काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने कहा,' अगर एक साल पहले वाले ऋषभ पंत की बात होती तो शायद मैं भी उन्हें टीम में शामिल करने की बात नहीं करता। हालांकि पिछले एक साल में उन्होंने काफी परिपक्वता हासिल की है। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिये वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे साफ नजर आ रहा है कि यह खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी समझ रहा है। वह रन बनाना चाहता है, पारी संवारना चाहता है। अगर वह ऐसा करना जारी रखता है तो वह नंबर एक होना चाहिए।'

संजू सैमसन को सुधार करने की जरूरत
वहीं संजू सैमसन के बार में बात करते हुए ब्रायन लारा ने कहा कि अभी इस खिलाड़ी को अपने खेल में थोड़ा सुधार करने की जरूरत है, फिर चाहे वो बल्लेबाजी हो या फिर विकेटकीपिंग।
उन्होंने कहा, 'आईपीएल में अगर आप संजू सैमसन को देखते हैं तो वह राजस्थान रॉयल्स के लिये विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं, लेकिन मुझे पता है कि वो ऐसा कर सकते हैं। मेरा निजी तौर पर मानना है कि वह अभी भी थोड़ी अच्छी विकेटकीपिंग और धीमि पिच पर खेल पाने में दिक्कत होती है। वो इसे सुधार सकते हैं। '
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
