कोरोना वायरस के चलते ICC ने टाला 2021 का महिला विश्व कप, देखें नया शेड्यूल
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते खेल जगत करीब 4 महीनों तक पूरी तरह से ठप्प पड़ा रहा। हालांकि आईसीसी की ओर से जारी किये गये नये दिशानिर्देशों के अनुसार धीरे- धीरे सभी देश अपने यहां अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को हुई आईसीसी की बैठक में अगले साल होने वाले महिला वनडे विश्व कप और पुरुषों के प्रस्तावित टी20 विश्व कप को लेकर फैसला लिया गया।
और पढ़ें: युवराज सिंह का खुलासा, बताया- करियर में किस बात का रहा पछतावा
जहां भारत को दी गई 2021 टी20 विश्व कप की मेजबानी को उसके तय समयानुसार कराने का फैसला लिया गया है वहीं पर आईसीसी ने न्यूजीलैंड की मेजबानी में फरवरी-मार्च में प्रस्तावित महिला वनडे वर्ल्ड कप 2021 को रद्द करने का फैसला किया है।
और पढ़ें: IPL History: विराट-रोहित-धोनी नहीं बल्कि पुजारा के नाम है आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

जानें कब होगा महिला वनडे विश्व कप
आईसीसी की ओर से प्रस्तावित यह टूर्नामेंट पहले न्यूजीलैंड की मेजबानी में 6 फरवरी से लेकर 7 मार्च 2021 में आयोजित कराया जाना था, हालांकि कोरोना वायरस के संक्रमण और बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए आईसीसी ने इसे इस साल के लिये टाल दिया है। अब यह टूर्नामेंट न्यूजीलैंड में 6 फरवरी से 7 मार्च 2022 के बीच खेला जाएगा।

बाकी है अभी महिला विश्व कप के लिये क्वालिफिकेशन राउंड
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते अभी महिला वनडे विश्व कप को लेकर आयोजित किया जाने वाले क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट भी पूरा नहीं हो सका है।
इस पर बात करते हुए आईसीसी के अधिकारी ने कहा, ‘हां, क्वॉलिफिकेशन टूर्नामेंट अभी पूरा होना बाकी है क्योंकि प्रत्येक देश में कोविड-19 के हालात अलग हैं, यह आईसीसी के लिए सरदर्द होगा। स्वास्थ्य सुरक्षा मुद्दों को देखते हुए न्यूजीलैंड दुनिया भर में कोविड-19 से निपटने वाला सर्वश्रेष्ठ में से एक देश है।'

आईसीसी का दूसरा टूर्नामेंट बना कोरोना का शिकार
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते प्रभावित होने वाला यह आईसीसी का दूसरा बड़ा टूर्नामेंट है जिसे एक साल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। इससे पहले इस साल ऑस्ट्रेलिया में प्रस्तावित पुरुषों के टी20 विश्व कप को टाल दिया गया था जिसे अब 2022 में अक्टूबर से नवंबर के बीच आयोजित कराया जायेगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जायेगा। वहीं 2021 में आयोजित होने वाला टी20 विश्व कप अब भारत में ही अपने तय समय के अनुसार ही आयोजित किया जायेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
