Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 World Cup : स्टोक्स का खेलना मुश्किल, जानें कब हो सकता है इंग्लैंड टीम का ऐलान

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन 17 अक्तूबर से 14 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में होगा। उम्मीद की जा रही है कि इंग्लैंड गुरुवार को मेगा इवेंट के लिए अपनी टीम घोषिक करेगी। टूर्नामेंट से पहले, ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को टीम में शामिल करने पर चर्चा का दौर था। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टोक्स के वर्ल्ड कप से बाहर होने की संभावना है। घोषणा के बाद इंग्लैंड अपनी टीम में बदलाव कर सकता है लेकिन चोट लगने की स्थिति में ही ऐसा किया जाएगा। टीम को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की भी कमी खलेगी जो कोहनी की चोट के कारण अगले साल की शुरुआत तक बाहर रहेंगे।

हालांकि, इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा है कि बेन स्टोक्स के टी20 विश्व कप में शामिल होने पर फैसला जल्द से जल्द लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह ऑलराउंडर पर कोई दबाव नहीं डालेंगे और उन्हें वह सभी सहायता प्रदान की जाएगी जो उन्हें चाहिए।

बीबीसी स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार क्रिस सिल्वरवुड ने कहा, "मैं उस पर कोई दबाव नहीं डालूंगा या उस पर जल्दबाजी नहीं करूंगा, और उसे जो भी समर्थन चाहिए, वह मिलेगा। जितना हो सकेगा मैं उसे उतनी जगह दूंगा, लेकिन कुछ लोग उससे बात कर रहे हैं। मेरी चिंता सिर्फ उसके लिए है। मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि वह ठीक है। एक बार जब हम उसके पास पहुंच जाएंगे, तो बाकी प्रश्न आएंगे।"

यह भी पढ़ें- भारत जीता तो कैफ ने किया नागिन डांस, सहवाग बोले- आ गई हमारी श्रीदेवी

बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक, स्टोक्स ने क्रिकेट से ब्रेक लिया क्योंकि वह अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे और उंगली की गंभीर चोट से भी जूझ रहे थे। वह यूएई में आईपीएल के दूसरे चरण से भी चूकेंगे। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस को राजस्थान रॉयल्स की टीम में उनकी जगह लिया गया है। स्टोक्स के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह इस समय क्रिकेट के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं।

इंग्लैंड के मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ अंतिम टेस्ट की शुरुआत से एक दिन पहले 9 सितंबर को विश्व कप के लिए अपनी टीम का नाम घोषित करने की उम्मीद है। ऐसे में स्टोक्स के टीम में शामिल होने की संभावना नहीं है। हालांकि, जैसा कि मुख्य कोच ने बताया, टीम जल्द से जल्द उन पर फैसला लेगी।

Story first published: Tuesday, September 7, 2021, 18:32 [IST]
Other articles published on Sep 7, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+