भारत जीता तो कैफ ने किया नागिन डांस, सहवाग बोले- आ गई हमारी श्रीदेवी
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय खेमे ने इंग्लैंड की उसके ही घर में चाैथे टेस्ट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर बैंड बजा दी। मैच एक समय इंग्लैंड की ओर भी जाता दिखा जब ओपनिंग जोड़ी ने 100 रनों की साझेदारी की, लेकिन अंतिम दिन के आखिरी दो सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए मैच अपनी ओर खींच लिया। जीत के बाद जहां विराट कोहली मैदान पर बीन बजाते हुए दिखे तो दूसरी ओर दर्शकों को कमेंट्री बाॅक्स में बैठे मोहम्मद कैफ का नागिन डांस देखने को मिला।
यह भी पढ़ें- 'मैं बाहर ना होता तो द्रविड़ को माैका नहीं मिलता', रहाणे पर बरसे मांजरेकर

पूरा किया अपना वादा
दरअसल, ऐसा हुआ कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर कैफ ने वादा किया था कि अगर भारतीय टीम इंग्लैंड की बैंड बजा देती है तो वह फिर नागिस डांस करेंगे। जब मैच खत्म होने की कगार पर था तो कैफ को कई मैसेज आने लगे कि आपका नागिन डांस कहां गया। यहां तक कि मैच के बाद पैनल में बैठे वीरेंद्र सहवाग ने भी कैफ से पूछा कि आपके वादे का क्या हुआ। इसपर कैफ ने कहा कि वो अपना वादा भूले नहीं हैं ना ही तोड़ा है। कैफ ने फिर अपना नागिन डांस सबको दिखाया, जिसे देखने के बाद ना सिर्फ फैंस से किया उनका वादा पूरा हुआ बल्कि सबकी हंसी भी छूट गई।

आ गई हमारी श्रीदेवी
वहीं उनका नागिन डांस देख वीरेंद्र सहवाग खुद पर हंसने से कंट्रोल नहीं कर पाए और कैफ की तुलना श्रीदेवी से कर दी। बता दें कि श्रीदेवी को नागिन डांस के चलते खूब लोकप्रियता मिली थी। सहवाग ने जैसे ही स्क्रीन पर कैफ का नागिन डांस देखा तो बोले, ''ये आ गई हमारी श्रीदेवी। ये जो कमेंटेटर बैठे हैं सोनी टीवी पर ये उनकी श्रीदेवी है।'' इसके साथ ही सहवाग 'मैं तेरी दुश्मन', दुश्मन तू मेरा', संगीत मैगाने लग पड़े। वहीं कैफ ने कहा कि उन्हें यह डांस करने में कोई भी मुश्किल नहीं आई। उन्होंने भारत की जीत के लिए दर्शकों से वादा किया था वो पूरा कर दिया।
कमेंट्री में सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं
बता दें कि सहवाग, कैफ और आशीष नेहरा अब मिलकर कमेंट्री बाॅक्स में धमाल मचा रहे हैं। सहवाग-नेहरा की जोड़ी बेहद पसंद की जा रही है जो मैच की कमेंट्री के दाैरान ना सिर्फ खिलाड़ियों की फाॅर्म पर जिक्र करते हैं, बल्कि उन पुराने किस्सों को लेकर भी खूब मजे लेते हैं जिनसे फैंस अनजान होते हैं। तीसरे टेस्ट के दाैरान जार्वो नाम का एक शख्स मैदान पर घुसा था तो सहवाग ने नेहरा से कहा था कि इस शख्स को पंजाब पुलिस के हवाले कर देना चाहिए ताकि डंडे पड़ें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
