IPL 2021: भुवनेश्वर कुमार की वापसी से डेविड वार्नर रोमांचित, SRH को मिला बैलेंस
नई दिल्लीः सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने बताया है कि वह भारतीय टीम के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद काफी उत्साहित महसूस कर रहे हैं क्योंकि इसने उनकी टीम को हर डिपार्टमेंट में संतुलित कर दिया है। भुवनेश्वर कुमार पिछली बार भी आईपीएल का हिस्सा थे लेकिन अपने कूल्हे में चोट के कारण प्रतियोगिता का अधिकांश हिस्सा मिस कर गए थे और केवल चार ही मैच खेल पाए थे।
भुवनेश्वर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल वापसी कर चुके हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद क्रिकेट में दिखा चुके हैं कि कितनी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वॉर्नर ने ट्विटर पर एक वीडियो मे कहा हमारी टीम काफी बैलेंस है और इस वजह से प्लेइंग इलेवन को चुनने में अच्छा सर दर्द भी होने जा रहा है। वार्नर आगे कहते हैं कि भुवनेश्वर कुमार को वापस पाना बहुत अच्छा है क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन सीरीज खेली थी।
उन्होंने कहा, "हमारे पास गेंदबाजी में काफी ऑप्शन है और बल्लेबाजी में काफी धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं।"
आप वार्नर का यह वीडियो यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं
सनराइजर्स हैदराबाद को चेन्नई में अपना पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है जो कि 11 अप्रैल को होगा। सनराइजर्स हैदराबाद को शुरुआती मुकाबले चेन्नई और दिल्ली में खेलने हैं। इस पर ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज का कहना है कि यहां पिचे धीमी होंगी जो उनकी टीम को शूट करेंगी। आपको बता दें डेविड वॉर्नर अनिवार्य क्वॉरेंटाइन पीरियड से बाहर आ चुके हैं और उन्होंने कहा है कि वे अपने आप को फिट रखने के लिए होटल के कमरे के अंदर ही रनिंग करते थे। वार्नर ने बताया कि उनको काफी बड़ा कमरा दिया गया था जिसके चलते हुए इस तरह की गतिविधियां करने में कामयाब रहे थे।
दूसरी ओर भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि इस सीजन को वे पूरा खेलने की उम्मीद कर रहे हैं और अपने अनुभव के साथ साथ गेंदबाजी में उनकी विविधता भी टीम के काम आएगी जिसका वे इस्तेमाल करेंगे लेकिन उनका फोकस बेसिक्स पर ज्यादा रहेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
