राजकीय सम्मान के साथ होगा फुटबाल कोच अमल का अंतिम संस्कार
कोलकाता। हमारे देश के पहले पेशेवेर फुटबॉल कोच अमल दत्ता का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा। इस बात का ऐलान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने किया।
गौरतलब है कि देश के पहले पेशेवेर फुटबॉल कोच अमल दत्ता का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वो 86 वर्ष के थे। उन्हें याद करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि अमल दत्ता का जाना एक अपूर्णनीय क्षति है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है।
पूरे देश के गौरव
वो बंगाल के ही गौरव नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव थे, हैं और हमेशा ही रहेंगे। मालूम हो कि अमल का अंतिम संस्कार शहर के शवदाह गृह में होगा।
देश के पहले पेशेवर फुटबाल कोच अमल दत्ता
- डायमंड किंग के नाम से मशहूर फुटबाल कोच अमल ने डायमंड प्रणी विकसीत की थी इसलिए लोग उन्हें डायमंड कहते थे।
- उन्होंने 1954 एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- अमल 1987 नेहरू गोल्ड कप के दौरान भारतीय टीम के तकनीकी निदेशक भी रहे।
- अमल अपने करियर में ईस्ट बंगाल और मोहन बागान क्लब से जुड़े रहे।
- अमल ने 1996 में कोलकाता उत्तर पश्चिम संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन वह जीत नहीं पाए।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
