Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चोटिल डेविड वॉर्नर हुए ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर, केएल राहुल ने कही बड़ी बात

Team India की खराब Fielding पर KL Rahul ने दिया अटपटा बयान, Fans को ठहराया दोषी !|वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। जिसकी वजह से वह तीसरे वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए। डेविड वॉर्नर ने लगातार दोनों मैचों में जबरदस्त बल्लेबाजी की और वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई, ऐसे में उनका चोटिल होकर टीम से बाहर जाना टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है। वहीं भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इसे एक मौके के तौर पर देख रहे हैं।

केएल राहुल ने कहा कि डेविड वॉर्नर का तीसरे मैच में उपलब्ध नहीं होना हमारे लिए एक मौका हो सकता है मैच में जीत दर्ज करने का। केएल राहुल ने कहा कि हमे नहीं पता है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है, लेकिन अगर वह लंबे समय के लिए चोटिल होते हैं तो यह अच्छा। हालांकि मैं किसी भी क्रिकेटर चे चोटिल होने करने की दुआ नहीं करना ये कतई ठीक नहीं है लेकिन वॉर्नर टीम में अहम बल्लेबाज हैं और अगर वह नहीं खेलते हैं तो यह हमारी टीम के लिए अच्छा हो सकता है। अगर उनकी चोट लंबे समय तक रहती है तो यह हमारी टीम के लिए अच्छा रहेगा।

बता दें कि पिछले दो मैचों में वॉर्नर ने कप्तान एरॉन फिंच के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की है। दूसरे मैच में जब वॉर्नर चौथे ओवर में फील्डिंग कर रहे थे तो वह घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर ने 77 गेंदो पर 83 रनों की शानदार पारी खेली और टीम का स्कोर 389 रन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया के 389 रनों के स्कोर के सामने भारतीय टीम बौनी साबित हुई टीम को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में हार के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से बढ़त बनाकर सीरीज को अपने नाम कर लिया है।

Story first published: Monday, November 30, 2020, 11:31 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+