बर्थ-डे गर्ल दीपा करमाकर को कोच नंदी ने किया 'नजर-बंद'

रियो डि जिनेरियो। आज भारतीय महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर का 23वां जन्मदिन है। उनके लिए आज पूरा देश ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहा है कि उन्हें 14 अगस्त को होने वाले जिमानास्टिक के फाइनल में सफलता हासिल हो लेकिन उनके कोच बिश्वेश्वर नंदी ने उनके लिए एक कड़ा कदम उठा लिया है।

खबर है कि कोच नंदी ने दीपा को एक कमरे में बंद कर दिया है और उन्हें किसी से मिलने की, किसी से बात करने की इजाजत नहीं है। दीपा केवल इन दिनों मात्र दो लोगों से ही बातें कर रही हैं जिनमें से एक खुद कोच नंदी हैं और दूसरी उनकी रूम मेट वेटलिफ्टर साइकोम मीराबाई चानू है।

दूसरे शब्दों में कहा जाये तो इस समय दीपा पूरी तरह से नजरबंद हैं, उनके पास ना तो मोबाइल है और ना ही टीवी। ये सिर्फ इसलिए किया गया है कि दीपा का पूरा फोकस महाभारत के अर्जुन की तरह केवल चिड़िया की आंख पर हो। नंदी चाहते हैं कि खाते-पीते, सोते-जागते केवल दीपा का दिमाग में केवल जिमनास्ट की ही बातें हो, उनका दिल-दिमाग जरा भी ना भटके।

खुद कोच ने मीडिया ने बात करते हुए कहा है कि उन्होंने दीपा के मोबाइल से सिम कार्ड निकाल लिया है। वो सिर्फ पैरेंट्स से बात कर सकती है। मैं नहीं चाहता कि उसका फोकस बिगड़े। बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए इंतजार किया जा सकता है लेकिन और चीजें इंतजार नहीं कर सकती हैं।

Story first published: Tuesday, August 9, 2016, 11:23 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+