Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कॉलिंगवुड ने इंग्‍लैंड को दी मजबूती

बरमिंघम, 2 अगस्‍त: इंग्‍लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच एडबेस्‍टन में खेले जा रहे तीसरे टेस्‍ट मैच के चौथे दिन इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज पॉल कॉलिंगवुड ने 135 रन की शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को मजबूती प्रदान की।

कॉलिंगवुड ने अपनी पारी 19 चौकों और 1 छक्‍के के साथ खेली। उनके साथी बल्‍लेबाज केपी पीटरसन महज छह रन से शतक मारने में चूक गये। इन दोनों की बल्‍लेबाजी की बदौलत इंग्‍लैंड की टीम 363 रन के सम्‍मानजनक स्‍कोर खड़ा कर सकी। इंग्‍लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के समक्ष 281 रन का टार्गेट रखा है।

मैच के दौरान इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाजों के लिए सबसे ज्‍यादा मुश्किलें एम मार्कल ने पैदा कीं। माक र्ल ने 97 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट झटके। वहीं पीएल हैरिस और मखाया एंटि‍नी ने दो-दो विकेट झटके।

मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने बैटिंग शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिये थे। इससे पहले इंग्‍लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 231 रन बनाये थे, जबकि दूसरी पारी में स्‍कोर 363 रहा। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 314 रन बनाये थे।


Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+