डर्बन . 07 जनवरी .रायटर. वेस्टंइडीज के कप्तान क्रिस गेल चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट से बाहर हो गए हैं
केप टाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान गेल का अंगूठा टूट गया था 1 इस टेस्ट को मेजबान टीम ने सात विकेट से जीत लिया था और सीरीज में 1..1 से बराबरी कर ली थी
वेस्टइंडीज टीम के मीडिया प्रभारी फिलीप स्पूनर ने कहा...गेल तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे 1...उन्होंने कहा...गेल की चोट ठीक होने में दो से तीन सप्ताह लग जाएंगे 1... उन्होंने कहा कि गेल की जगह किसी दूसरे खिलाडी को टीम में शामिल करने के लिए नहीं बुलाया गया है और डयेन ब्रेवो गेल की जगह कप्तानी संभालेंगे 1 सत्यकाम .प्रेम .2258रायटर