IND vs ENG: एंडरसन-स्टोक्स का पलटवार, लंच तक भारत ने गंवा दिए 4 अहम विकेट
अहमदाबादः भारत और इंग्लैंड के बीच मौजूदा टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा जारी है। जिस विकेट पर इंग्लैंड की टीम 205 रनों पर ऑल आउट होकर आलोचना झेल रही है अब भारतीय टीम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। इस पिच को बल्लेबाजी के लिए पहले से कहीं अधिक बेहतर बताया जा रहा है लेकिन दोनों ही टीम की बैटिंग देखने के बाद यह लगता है कि यह मुकाबला भी 4 दिनों में ही खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। इंग्लैंड के 205 रनों के जवाब में भारत ने दूसरे दिन लंच तक केवल 80 रन बनाकर ही अपने टॉप के चार विकेट गंवा दिए हैं।
टीम इंडिया ने पहले दिन शुभमन गिल का विकेट गंवाया था जब जेम्स एंडरसन ने युवा बल्लेबाज को केवल शून्य के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया था। भारत ने दूसरे दिन खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा का विकेट 40 रन के स्कोर पर गवा दिया। पुजारा ने 66 गेंदों का सामना करते हुए 17 रनों की पारी खेली और एक चौका लगाया लेकिन वह लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
भारत को अगला बड़ा झटका बेन स्टोक्स ने दिया जिन्होंने कप्तान विराट कोहली को भी खाता नहीं खोलने दिया। विराट कोहली इस पूरी सीरीज में बतौर बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके हैं और ऐसा लगता है सीरीज का समापन उनके लिए और भी खराब होने जा रहा है। कोहली ने केवल 8 गेंद खेली और वह विकेट के पीछे बेन फॉक्स द्वारा लपके गए। लंच से ठीक पहले जेम्स एंडरसन ने एक बार फिर अपनी मास्टर क्लास दिखाई है और उन्होंने 45 गेंदों पर 27 रन बनाकर बढ़िया दिख रहे रहाणे को चलता कर दिया है। इस बार कैच बेन स्टोक्स ने लपका है।
इस पिच पर इंग्लैंड के पेस बॉलर्स ने अच्छी गेंदबाजी की है। जेम्स एंडरसन अभी तक 11.5 ओवर में केवल 7 रन देकर दो विकेट ले चुके हैं जबकि बेन स्टोक्स ने 12 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया है। एक विकेट जैक लीच को मिला है जिन्होंने 11 ओवर अभी तक किए हैं और 36 रन देकर दिए हैं। डॉम बेस की अधिक गेंदबाजी नहीं आई है और यह देखने वाली बात होगी कि अंग्रेज स्पिन जोड़ी दूसरे और तीसरे सत्र में क्या करती है। जहां तक भारत की बात है तो उसके पास अभी भी काफी बैटिंग मौजूद है लेकिन 32 रन बनाकर खेल रहे रोहित शर्मा का रोल फिलहाल अहम होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
