Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ब्रैडमैन के बाद पोंटिंग सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर: सदरलैंड

सिडनी, 8 फरवरीः आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग की पिछले कुछ समय से हो रही चौतरफा आलोचनाओं के बीच क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने उनका पूरी तरह समर्थन करते हुये कहा है कि पोंटिंग सर डान ब्रैडमैन के बाद के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं.

सदरलैंड ने कहा कि पोंटिंग ने इस खेल पर ब्रैडमैन के बाद सबसे अधिक असर डाला है. उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से तो पोंटिंग सर डान का छोड़कर हमारे अब तक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं. एक कप्तान के रूप में भी वह जरूरत के वक्त मोर्चे पर डटे रहे हैं.

सदरलैंड ने दैनिक समाचारपत्र " द आस्ट्रेलियन" से कहा कि पोंटिग और उनकी टीम को सीए का पूर्ण समर्थन हासिल है. उन्होंने कहा कि वे बहुत ही आक्रामक लेकिन ईमानदारी से खेलने वाले क्रिकेटर हैं. हम नहीं चाहते हैं कि वे कुछ अलग अंदाज में खेलने लगे और आखिर हम ऐसा चाहें भी क्यों.

गौरतलब है कि गत महीने की शुरूआत में भारत के खिलाफ खेले गये सिडनी टेस्ट के दौरान पोंटिंग और उनके खिलाडियों की खराब खेल भावना के लिए जबर्दस्त आलोचना हुयी थी.

कुछ विश्लेषकों ने तो पोंटिंग और उनक नायब एडम गिलक्रिस्ट को बर्खास्त किये जाने की मांग तक कर दी थी, लेकिन सीए हमेशा उनके बचाव में खड़ा रहा और अब सदरलैंड के इस बयान से पोंटिग को काफी राहत मिली होगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+