Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

NZ vs PAK: कोरोना संक्रमण को लेकर न्यूजीलैंड बोर्ड ने पाकिस्तान पर की बड़ी कार्रवाई, प्रैक्टिस पर लगाया बैन

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों लगातार कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही है जिसके चलते अब तक उसके 8 खिलाड़ियों को क्वारंटीन होना पड़ा। वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों को देखते हुए बड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है और अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अभ्यास करने पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को दी गई सभी ढील को वापस लेने का फैसला किया है और अब पाकिस्तान की 53 सदस्यीय टीम को 14 दिन के कठोर आइसोलेशन में रहने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को न्यूजीलैंड स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तीसरे दौर के कोरोना टेस्ट में 8वां खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया। इस टेस्ट के दौरान 3 खिलाड़ियों पर कोरोना संक्रमण का संदेह हुआ जिसमें एक खिलाड़ी को अलग क्वारंटीन कर दिया गया है जबकि 2 अन्य खिलाड़ियों पर नजर रखी जा रही है।

और पढ़ें: 1st T20, AUS vs IND: गौतम गंभीर ने बताया भारतीय टीम के लिये कौन बनेगा गेमचेंजर

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची पाकिस्तान टीम को कीवी बोर्ड ने न्यूजीलैंड दौरे की तुलना में कई रियायतें दी थी जिसके अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट टीम 14 दिन के जरूरी आइसोलेशन के दौरान छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर होटल के अंदर ही अभ्यास कर सकते थे।

हालांकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की ओर से लगातार कोरोना प्रोटोकॉल को तोड़ने के चलते न्यूजीलैंड सरकार ने उन्हें सीरीज कैंसिल कर वापस भेजने की चेतावनी दी थी, लेकिन अब जब उनके 8 खिलाड़ी इस महामारी के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं तो अब उनको दी गई सभी रियायतों को वापस लेते हुए उनके अभ्यास करने पर बैन लगा दिया गया है।

और पढ़ें: AUS vs IND: 'स्विच हिट विवाद' पर मैक्सवेल ने चैपल को दिया पलटवार, जानें क्या बोले

इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर एशले ब्लूमफील्ड ने बताया कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को दी गई सभी रियायतों को वापस ले लिया गया है और अब वह प्रैक्टिस नहीं कर सकेगी।

उन्होंने कहा ,'हमने यहां कि परिस्थितियों पर काफी नजदीकी से गौर किया है, जिसके चलते टीम के अंदर संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। उनकी टीम में कई पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। कोरोना के खिलाफ लोगों की सेहत हमारी प्राथमिकता है, फिर वो चाहे किसी व्यक्ति की बात हो या फिर पूरी टीम की।'

आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 18 दिसंबर से की जायेगी, जिसके बाद दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जायेगी।

Story first published: Friday, December 4, 2020, 16:06 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+