पूनम यादव ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में क्लीन ऐंड जर्क के तीसरे प्रयास में 122 किलोग्राम भार उठाया। पूनम यादव ने क्लीन ऐंड जर्क के दूसरे प्रयास में 122 किलोग्राम भार उठाने से चूक गई। जबकि पूनम ने क्लीन ऐंड जर्क के पहले प्रयास में 118 किलोग्राम भार उठाया।गौरतलब है कि कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा दिन भारत के लिए बेहतरीन रहा। वेटलिफ्टर में भराहुल और सतीश शिवलिंगम ने दो गोल्ड मेडल दिलाए और अब पूनम यादव ने भारत को तीसरा गोल्ड दिलाया। वेटलिफ्टिंग में अब तक भारत के खाते में 5 गोल्ड आ चुके हैं।
पूनम की इस जीत को लेकर परिवार में जश्न का माहौल है। पूनम यादव के परिवार का कहना है कि पूनम ने शुरू से काफी मेहनत की थी और वह इस मेडल की हकदार थी।