CWG में पदक जीतने पर भारतीय दल को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी बधाई, ये है पदकों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में 26 गोल्ड के साथ कुल 66 मेडल डाल दिए। इन खिलाड़ियों का ये प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है। दरअसल कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का ये तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने सर्वाधिक 38 गोल्ड मेडल जीते थे। उसके बाद 2002 के मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के हिस्से में 30 गोल्ड मेडल आए थे।

भारतको इन खेलों में इतने पदल
1. निशानेबाजी: 7 गोल्ड, 4 सिल्वर, 5 ब्रॉन्ज, कुल 16
2. कुश्ती: 5 गोल्ड, 3 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज, कुल 12
3. भारोत्तोलन (लिफ्टिंग): 5 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज, कुल 9
4. मुक्केबाजी: 3 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज, कुल 9
5. टेबल टेनिस : 3 गोल्ड, 2 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज, कुल 8
6. बैडमिंटन : 2 गोल्ड, 3 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज, कुल 6
7. एथलेटिक्स: 1 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज, कुल 3
8. स्क्वैश : 0 गोल्ड, 2 सिल्वर, 0 ब्रॉन्ज, कुल 2
9. पैरा पवरलिफ्टिंग : 0 गोल्ड, 0 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज, कुल 1
|
राष्ट्रपति ने दी बधाई
भारतीय खिलाड़ियों के इस रिकॉर्ड प्रदर्शन से पूरा देश गदगद है। राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक सब बधाई दे रहे हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने रविवार को ट्वीट कर भारतीय दल की महान उपलब्धि पर ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा- "2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में 66 पदकों (26 स्वर्ण, 20 रजत, 20 कांस्य) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य को हार्दिक बधाई। पूरे देश को आप पर गर्व है। आपने करोड़ो देशवासियों को प्रेरित किया हैं। आप सभी सही मायनो में चैंपियन हैं! - राष्ट्रपति कोविन्द"
|
प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई
राष्ट्रपति के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय दल के प्रत्येक सदस्य को हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा- 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल ने हर भारतीय को बेहद गौरवान्वित किया। हमारे सभी खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और बहुत अच्छा खेले। मैं उन सभी एथलीटों को बधाई देता हूं जो पदक के साथ वापस लौट रहे हैं।
|
एथलीट हमें प्रेरणा देते हैंः मोदी
पीएम ने अगले ट्वीट में लिखा- कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हर एथलीट हमें प्रेरणा देते हैं। उनकी जीवन कथाएँ समर्पण की शक्ति और कभी भी हार न मानने के दृष्टिकोण को स्पष्ट करती हैं, जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में उनकी सफलता की ऊंचाई हासिल करने के लिए अनगिनत बाधाओं को पार किया था।
|
फिट इंडिया आंदोलन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैंः मोदी
पीएम ने अगले ट्वीट में लिखा- आशा है कि गोल्ड कोस्ट -2018 में भारत की सफलता ने खेल को आगे बढ़ाने के लिए अधिक युवाओं को प्रेरित किया है। और हर किसी के जीवन में फिटनेस के महत्व पर बड़ी जागरूकता पैदा की। हमारे हिस्से में, हम सरकार के तौर पर फिट इंडिया आंदोलन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
