नई दिल्ली। 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की औपराचिक शुरुआत हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आज Commonwealth Games 2018 की रंगारंग शुरुआत हुई। 11 दिनों तक चलने वाले इस खेल में भारत समेत कुल 71 देश हिस्सा ले रहे है। कॉम्नवेल्थ 2018 में 6500 ऐथलीट्स हिस्सा लेने गोल्ड कोस्ट में मौजूद है।
कैरारा स्टेडियम में आज कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 की आयोजित ओपनिंग सेरिमनी हुई। ओपनिंग सेरेमनी में 71 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सेरेमनी के दौरान परेड ऑफ नेशंस में सबेस पहले स्कॉटलैंड की टीम ने स्टेडियम में प्रवेश किया। भारतीय दल की ध्वजवाहक बैंडमिंटन स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु ने की। भारतीय खिलाड़ी इस बार पारंपरिक परिधान के बजाए ब्लेजर और ट्राउजर में नजर आएं। भारतीय दल के स्टेडियम में प्रवेश करते हुए स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने भी दर्शकों को हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। ओपनिंग सेरेमनी के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
#TeamIndia walked into the #CarraraStadium led by @Pvsindhu1 #StayTuned to watch more from the #GC2018@afiindia @BAI_Media @BFI_basketball @BFI_official @OfficialCFI @TheHockeyIndia @OfficialNRAI @indiasquash @ttfitweet @WeightliftingIN @FederationWrest @ParalympicIndia pic.twitter.com/JMSA4n92Xg
— IOA - Team India (@ioaindia) April 4, 2018
ओपनिंग सेरेमनी में स्थानीय कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुति की। शुरुआत से लेकर सेरेमनी के समापन तक भव्य समां बांधा रहा। परेड ऑफ नेशंस के बाद ऑस्ट्रेलियाई गायक और गीतकार कैटी नूनन ने समां बांध दिया।
The first rapper from the Torres Strait, Mau Power lights up the #GC2018 Opening Ceremony. #7CommGames pic.twitter.com/07k98wD7dZ
— 7CommGames (@7CommGames) April 4, 2018
Dress code: Party 🎉#7CommGames #GC2018 pic.twitter.com/o7TaYrd7KE
— 7CommGames (@7CommGames) April 4, 2018