Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWG 2018: महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सीमा पूनिया ने जीता सिल्वर नवजीत को ब्रॉन्ज

गोल्ड कोस्ट। यहां चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में दो मेडल मिले हैं। फेड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली स्टार डिस्कस थ्रोअर सीमा पुनिया को सिल्वर मेडल मिला है। तो वहीं नवजीत ढिल्लों को जीता ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा है। 34 साल की सीमा ने सभी आठ प्रयासों में 60.41 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता। इसके अलावा, नवजीत ने 57.43 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

आपको बता दें कि सीमा पूनिया पूर्व में डोपिंग के कारण चर्चा में रहीं थी लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में वह भारतीय एथलीटों में पदक की सर्वश्रेष्ठ दावेदार मानी जाती रही हैं और उन्होंने किसी को निराश नहीं किया है। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सीमा भारत की सबसे सफल एथलीट रही हैं। उन्होंने जब भी इन खेलों में हिस्सा लिया तब पदक जरूर जीता।

हरियाणा के सोनीपत जिले के खेवड़ा गांव में जन्मीं सीमा ने 11 साल की उम्र से एथलेटिक्स में प्रवेश कर लिया था। उन्होंने 17 साल की उम्र में विश्व जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चक्का फेंक में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन डोपिंग का दोषी पाये जाने के कारण उनका पदक छीन लिया गया था।

Story first published: Thursday, April 12, 2018, 20:13 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+