Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWG 2018: टेबल टेनिस में मनिका और साथियान ने जीता मिक्स्ड डबल्स का ब्रॉन्ज मेडल

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 का आज आखिरी दिन है। भारत ने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आखिरी दिन खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ दिन की शुरुआत की है। रविवार को खेले गए टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में भारत के खाते में कांस्य पदक आया।

मनिका और साथियान ने टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मनिका और साथियान ने अचंता शरथ कमल और मौमा दास की जोड़ी को 3-0 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। मनिका और साथियान की जोड़ी ने सरथ और मौसा दास की जोड़ी को 11-6, 11-2 और 11-4 से हराकर कांस्य पदक अपनी झोली में कर लिया। आपको बता दें कि इस कॉमवेल्थ गेम्स में मनिका बत्रा का यह चौथा मेडल है। इससे पहले शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड, 4 ब्रॉन्ज और 5 सिल्वर सहित कुल 17 मेडल जीते।

Story first published: Sunday, April 15, 2018, 5:59 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+