कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2023 में भारत का शानदार प्रदर्शन, शुरुआत में ही जीते 5 मेडल

भारतीय वेटलिफ्टिंग दल ने सीनियर कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में शानदार शुरुआत की है। बुधवार को इवेंट के पहले ही दिन तीन गोल्ड और दो सिल्वर सहित कुल पांच मेडल भारत के हिस्से मे आ चुके हैं।

ये इवेंट उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जा रहा है। यहां कोमल कोहर (45 किग्रा) और ज्ञानेश्वरी यादव (49 किग्रा वर्ग) ने महिलाओं के इवेंट में मेडल जीते। पुरुषों के 55 किग्रा में मुकुंद अहेर टॉप पर रहे। (Image- SAI Media Twitter)

महिलाओं में बाकी मेडल पूर्व एशियाई चैंपियन झिल्ली डालाबेहेरा (49 किग्रा) और श्रबनी दास (55 किग्रा) के सिल्वर मेडल के जरिए आए।

कोहर ने भारत को दिन का पहला मेडल दिलाने के लिए 154 किग्रा (68 किग्रा स्नैच + 86 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया। उनके बाद श्रीलंका की श्रीमाली समराकून दिविसेकरा ने सिल्वर जीतने के लिए 146 किग्रा (61 किग्रा+85 किग्रा) वेट लिफ्ट किया।

ब्रॉन्ज मेडल माल्टा की किम कैमिलेरी लागाना ने जीता, जिन्होंने कुल 134 किग्रा (58 किग्रा+76 किग्रा) वजन उठाया। महिलाओं के 45 किग्रा वर्ग में केवल तीन वेटलिफ्टर ही खेले।

पिछले साल जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने वाली ज्ञानेश्वरी ने महिलाओं के 49 किग्रा में कुल 176 किग्रा (78 किग्रा+98 किग्रा) वजन उठाकर इस बार गोल्ड हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें- ये हैं वेस्टइंडीज में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, फिर ऑफ स्पिन से डर गए कैरेबियाई खिलाड़ी

2019 कॉमनवेल्थ चैंपियन झिल्ली को अपने वर्ग में 169 किग्रा (75 किग्रा + 94 किग्रा) उठाने के बाद सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। पुरुषों में मुकुंद ने 55 किग्रा इवेंट में 239 किग्रा (स्नैच में 106 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 139 किग्रा) वजन उठाकर जीत हासिल की। बांग्लादेश के मोहम्मद आशिकुर रहमान ताज ने 207 किग्रा वजन उठाया।

इस प्रतियोगिता में 20 देशों के 250 से अधिक वेटलिफ्टिर भागेदारी कर रहे हैं। ये सभी एथलीट जूनियर, युवा और सीनियर कैटेगरी में चलने वाले इस इवेंट में अपने दमखम को आजमा कर रहे हैं। चैंपियनशिप का समापन 16 जुलाई को होगा।

Story first published: Thursday, July 13, 2023, 12:00 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+