Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फिक्सिंग का साया! 8 हफ्तों में इन 3 बड़े कप्तानों से सटोरियों ने किया संपर्क, ICC सतर्क

नई दिल्ली। एक बार फिर से क्रिकेट में फिक्सिंग का साया मंडराया हुआ है। जहां आईसीसी लेकर दुनिया भर के तमाम क्रिकेट बोर्ड फिक्सिंग को खेल से दूर रखने के लिए तमाम प्रयास कर रहे हैं तो वहीं सटोरिए अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में 'गार्जियन' में छपी खबर के मुताबिक पिछले 8 हफ्तों में सटोरियों ने 3 बड़ें कप्तानों से संपर्क किया है।

पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद और अब जिम्बाब्वे के कप्तान ग्रेम क्रीमर से सटोरियों के संपर्क करने की खबर आई है। हालांकि एक नाम और है लेकिन अभी उसका खुलासा नहीं हुआ है।

जिम्बाब्वे के कप्तान ग्रेम क्रीमर ने भी आईसीसी से इस बात की शिकायत की और बताया कि सटोरियों ने उनसे संपर्क किया। बता दें कि इससे पहले सरफराज अहमद ने भी दुबई में सटोरिए द्वारा संपर्क किए जाने की बात आईसीसी को बताई थी।

यूएई में खेले गए तीसरे वनडे से पहले एक सटोरी ने सरफराज से संपर्क किया जिसके बाद सरफराज ने फौरन इस बात की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दे दी। अब क्रीमर ने आईसीसी को सूचना दी है कि सटोरिए ने उनसे संपर्क किया है। क्रीमर के मुताबिक अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान कुछ सटोरियों ने उनसे संपर्क किया था।

हालांकि इन सभी घटनाओं पर आईसीसी पैनी नजर बनाए हुए है लेकिन आईसीसी की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

Story first published: Wednesday, December 6, 2017, 14:15 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+