कॉमनवेल्थ की तैयारी पर असंतोष
दिल्ली में अगले वर्ष होनेवाले कॉमनवेल्थ खेलों की धीमी तैयारी पर असंतोष जताते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स फ़ेडरेशन के प्रमुख ने भारतीय प्रधानमंत्री से तत्काल मिलने की अनुमति माँगी है.
फ़ेडरेशन के प्रमुख माइक फ़ेनेल ने भारतीय समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स लगभग एक साल दूर रह गए हैं और ऐसे में उन्हें लगता है कि भारतीय प्रधानमंत्री को सूचित किया जाना आवश्यक है.
उन्होंने बताया कि उन्होंने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के प्रमुख सुरेश कलमाडी से आग्रह किया है कि वे उनकी प्रधानमंत्री के साथ मुलाक़ात की व्यवस्था करवा दें.
माइक फ़ेनेल ने पीटीआई से कहा,"मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री को तैयारी की कमियों के बारे में बताना बेहद ज़रूरी है और इसमें सुधार हो सके इसके लिए उनसे सुझाव लेना चाहिए."
फ़ेनेल ने कहा कि उनकी अपेक्षा है कि खेलों के सफल आयोजन के लिए तत्काल कुछ क़दम उठाए जाने चाहिए.
कॉमनवेल्थ गेम्स फ़ेडरेशन की महासभा अगले महीने दिल्ली में बैठक करने जा रही है जिसमें खेलों के एक वर्ष पहले आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.
दिल्ली में अगले वर्ष 19वें कॉमनवेल्थ खेलों का आयोजन होना है. खेल तीन अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक होंगे.
भारत में ये कॉमनवेल्थ खेलों का पहला आयोजन होगा जिसके लिए तैयारिया बड़े ज़ोर-शोर से चल रही हैं लेकिन काम की रफ़्तार को लेकर दिल्ली प्रशासन और खेल आयोजकों की आलोचना भी हो रही है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications