मैरी कॉम ने स्कॉटलेंड की बॉक्सर को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। अब सेमीफाइनल में वो श्रीलंका की अनुषा दिलरुक्शी से भिड़ेंगी। इससे पहले रविवार को पूनम यादव ने 69 किलो भारवर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं 10मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में मनु भाकर ने गोल्ड जीता। अंक तालिका में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है।