IND vs AUS Boxing Day Test: भारत की प्लेइंग XI घोषित, गिल और सिराज का डेब्यू
नई दिल्लीः बीसीसीआई ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। यह टीम का सरप्राइज देने वाली है क्योंकि एडिलेड में मिली भंयकर हार के बाद कुछ बड़े बदलावों की उम्मीद थी और ऐसा ही हुआ है। विराट कोहली और मोहम्मद शमी के जाने से अपेक्षित बदलाव हुए हैं लेकिन ओपनिंग जोड़ी में शुबमन गिल को जगह मिली है। ये गिल का टेस्ट डेब्यू होगा।
जी हां, पृथ्वी शॉ अपना स्थान बचाने में नाकामयाब रहे हैं। एडिलेड की दोनों पारियों में 4 रन ही रन बनाने वाले शॉ को फिलहाल बैंच पर इंतजार करना होगा। जबकि दूसरा बदलवा साहा की जगह पर पंत के रूप में किया गया है।
हालांकि एडिलेड के एक और फ्लॉप बल्लेबाज हनुमा विहारी ने भी जगह नहीं खोई है। इसका मतलब यह है कि केएल राहुल को अभी मौका नहीं दिया गया है।
अब फिट हो चुके रविंद्र जडेजा को जगह दी गई है। जबकि चोटिल शंमी की जगह पर मोहम्मद सिराज को जगह दी गई है। इस प्रकार इस मुकाबले के साथ भारत के दो खिलाड़ियों का डेब्यू देखने को मिलेगा- शुबमन गिल और मोहम्मद सिराज
यानी भारत इस मैच में 5 गेंदबाजों के साथ उतर रहा है जिसमें दो स्पिन ऑलराउंडर हैं।
भारत की पूरी टीम इस प्रकार है-
मयंक अग्रवाल, शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उप कप्तान), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हनुमा विहारी, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस प्रकार रहने की उम्मीद है-ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग इलेवन: मैथ्यू वेड, जो बर्न्स, मारनस लेबुस्चगने, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान / डब्ल्यूके), नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, और जोश हेजलवुड
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
