आंचल ठाकुर ने स्कीइंग में भारत को दिलाया पहला मेडल, रचा इतिहास, पीएम ने कहा-Well done
नई दिल्ली। आज भारत की बेटी आंचल ठाकुर ने देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। आंचल ने इंटरनेशनल स्कीइंग कॉम्पिटीशन में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ वो स्कीइंग कॉम्पिटीशन में भारत को मेडल दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 21 साल की आंचल ने ये मेडल तुर्की में चल रहे अल्पाइन एज्डर 3200 कप में जीता है। आंचल की इस सफलता पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्वीट करके बधाई दी हैं।

महीनों की कड़ी ट्रेनिंग का नतीजा है मेरी सफलता
अपनी जीत पर खुश होते हुए आंचल ने कहा कि मेरी आज की ये सफलता महीनों की कड़ी ट्रेनिंग का नतीजा है। मैंने यहां अच्छी शुरुआत की और शुरुआत में ही लीड बना ली, जिसकी बदौलत इस रेस में मुझे तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

मेरा पहला इंटरनेशनल मेडल....
उन्होंने अपनी खुशी twitter पर भी शेयर की है, आंचल ने लिखा है कि आखिरकार कुछ ऐसा हो गया है, जिसकी उम्मीद नहीं थी। मेरा पहला इंटरनैशलन मेडल। तुर्की में खत्म हुए फेडरेशन इंटरनेशनल स्की रेस (FIS) में मैंने शानदार परफॉर्म किया।'

आंचल के पिता रोशन ठाकुर
अपनी बेटी की जीत पर इतराते हुए आंचल के पिता रोशन ठाकुर ने कहा कि आंचल की जीत से विंटर गेम्स को अब भारत में प्रोत्साहन मिलेगा, लोगों को इस क्षेत्र में आने की और मदद करने की इच्छा जागृत होगी, समस्त स्कीइंग फ्रटर्नटी को आंचल की इस उपलब्धि पर नाज है। आपको बता दें कि रोशन ठाकुर विंटर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हैं।
Finally something unexpected happened. My first ever international medal.🙌 Federation International Ski Race (FIS). At the end turkey served me well 😇😇.
— Aanchal Thakur (@alleaanchal) January 9, 2018
PC- @alwyncreed #strangethingshappen #skiteamindia #onehimachal #himalayangirls pic.twitter.com/pjkSddCpi5
Well done @alleaanchal for winning an international medal in skiing! The entire nation is ecstatic on your historic accomplishment at the FIS International Skiing Competition in Turkey. Wishing you the very best for your future endeavours.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 10, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications