एशियाड में पदक जीतने वालों को बधाई

By Ajay Mohan
चंडीगढ़। भारतीय मुक्केबाजी फैडरेशन के अध्यक्ष व एशियाई खेलों में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ी दल के प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने भारतीय खिलाडिय़ों द्वारा गुरुवार को तीन स्वर्ण व एक रजत पदक सहित कुल सात पदक हासिल करने पर भारतीय खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी इस बार एशियाई खेलों में पदक जीतने के मामले में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

उन्होंने 60 किलोग्राम वर्ग में भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्णन द्वारा एक नया इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक हासिल करने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि फाइनल में पहुंच चुके चार अन्य मुक्केबाज खिलाडिय़ों से भी देश को स्वर्ण पदकों की उम्मीद है।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि विकास ने आज खिताबी मुकाबले में चीन के मुक्केबाज क्विंग हू को 5-4 के अंतर से हराकर न सिर्फ स्वर्ण पदक हासिल किया बल्कि इस स्वर्ण के साथ ही भारतीय खिलाडिय़ों ने अब तक दोहा एशियाई खेलों में जीते गए दस स्वर्ण पदकों की बराबरी कर ली है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भारतीय पुरुष व महिला कबड्डी टीमों के भी फाइनल में पहुंचने से देश की जनता को इन टीमों से भी स्वर्ण पदक की उम्मीद हो गई है। उन्होंने कहा कि आज एथलेटिक्स में दो और मुक्केबाजी में एक स्वर्ण पदक मिलने के अलावा भारतीय खिलाडिय़ों ने हॉकी, कुश्ती व एथलेटिक्स में भी एक-एक कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि भारतीय महिला व पुरुष कबड्डी टीमों के फाइनल में पहुंचने से दो रजत पदक तो पहले ही पक्के हो चुके हैं लेकिन देश की जनता मुक्केबाजों के साथ-साथ कबड्डी खिलाडिय़ों से भी स्वर्ण पदक की उम्मीद लगाए हुए है।

भारतीय खिलाड़ी दल के प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने बताया कि आज भारत के एथलीट जोसेफ इब्राहम गणपतिपलाकल ने शानदार सफलता हासिल करते हुए एशियाई खेलों की पुरुषों की चार मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि महिला एथलीट अश्विनी अकुंजी ने इसी स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि जोसेफ ने यह दूरी नापने के लिए 49.96 सेकंड का समय लिया जबकि सऊदी अरब के याहिया शाहराहिल्ली ने 50.29 सेकंड समय के साथ इस स्पर्धा का रजत पदक हासिल किया।

महिला वर्ग में अश्विनी ने 56.15 सेकंड समय के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल हासिल किया जबकि चीन की जिंग वांग को रजत पदक मिला। अब तक भारत को एथलेटिक्स में चार स्वर्ण पदक हासिल हो चुके हैं और कुल दस स्वर्ण पदकों के साथ भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर आ गया है। उन्होंने बताया कि मुक्केबाजी के 81 किलो वर्ग में दिनेश कुमार भले ही स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए लेकिन अन्य मुक्केबाजों से देश को अभी भी भारी उम्मीदें हैं।

Story first published: Friday, November 26, 2010, 16:10 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+