रेसलर योगेश्वर ने कांग्रेस नेता की बेटी से की सगाई, 16 जनवरी को होगी शादी

सोनीपत। आखिरकार वो वक्त आ ही गया जिसका इंतजार ओलिंपिक मेडल विनर रेसलर योगेश्वर दत्त के फैंस और परिवार को लंबे वक्त से था, जी हां रविवार को रेसलर योगेश्वर दत्त ने कांग्रेसी नेता जयभगवान शर्मा की बेटी शीतल से सगाई कर ली है। अब दोनों की शादी 16 जनवरी को दिल्ली में होगी।

बाबूजी की चुनिंदा कविताएं जो बिग-बी को बेहद पसंद हैं...

इस हाईप्रोफाइल रिंग सेरोमनी में भाजपा के कद्दावर नेता मुरली मनोहर जोशी, कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई, आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पहुंचे थे और सभी ने भावी वर-वधू को आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

जानिए अमिताभ को 'अमिताभ' नाम किसने दिया?

आपको बता दें कि शीतल बीए की छात्रा हैं। शर्मा 1991 में पूर्व सीएम भजनलाल से प्रभावित होकर राजनीति में आए थे। योगेश्वर दत्त लगातार चार बार ओलंपिक खेल चुके हैं। गौरतलब है कि लंदन ओलिंपिक-2012 में योगेश्वर ने कांस्य पदक जीता था, हालांकि इस बार रियो में योगेश्वर से उम्मीदें तो बहुत थीं लेकिन वो पहले ही राउंड में बाहर हो गए थे।

Birthday Special: 'नशीली' रेखा का 15 साल में हुआ था यौन उत्पीड़न!

योगेश्वर दत्त की मां ने यह रिश्ता रियो ओलंपिक से पहले ही तय कर लिया था और कहा था इस ओलंपिक के बाद उनके बेटे को वो सात जन्मों के बंधन में जरूर बांध देंगी और उसकी शुरूआत रविवार से शुरू भी हो गई है।

Story first published: Monday, October 10, 2016, 16:34 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+