ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : इंग्लैंड मिला कठिन लक्ष्य (लीड-2)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने निट्सचके और पॉल्टन के बीच जोड़े गए 78 रनों के बूते निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। लिजा स्थालेकर ने भी 28 रन बनाए।
निट्सचके ने अपनी 25 गेंदों की पारी के दौरान छह बार गेंद को सीमा रेखा से बाहर पहुंचाया जबकि पॉल्टन ने 31 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके लगाए।
रॉल्टन ने अपनी 38 रनों की पारी के दौरान 32 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का जड़ा जबकि स्थालेकर ने 21 गेंदों पर तीन चौके जड़े। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 60 रन जोड़े।
न्यूजीलैंड की टीम इस प्रतियोगिता के फाइनल में स्थान पक्का कर चुकी है। गुरुवार को नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में उसने भारत को 52 रनों से हराया था। फाइनल 21 जून को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications