स्टेडियम में हालांकि रैली के अंतिम दौर में क्वींस बैटन लेकर कौन चलेगा यह अभी तय नहीं हुआ है। भारत के मिशन प्रमुख भुबनेश्वर कालिता ने खेल गांव में शुक्रवार को बताया, "ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता विजेंद्र और सुशील कुमार के अलावा सायना नेहवाल, मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों के स्टार समरेश जंग और अखिल कुमार, बॉक्िंसग में पांच बार की विश्व चैम्पियन मैरी कॉम रैली के अंतिम दौर में क्वींस बैटन को लेकर चल सकती हैं। इसे लेकर शाम तक नामों की आधिकारिक घोषणा होनी है।"
खेल गांव में स्कूली बच्चों के योग, पारंपरिक नृत्य व संगीतमय रंगारंग कार्यक्रम के दौरान भारतीय झंडा फहराया गया।
इस दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर की। एक भावुक तैराक रेहान पूंच ने आईएएनएस को बताया, "जब लहराते हुए भारतीय तिरंगा देखता हूं तो मैं उत्साह से भर उठता हूं।"
उन्होंने कहा, "हम सभी के लिए वह पल गर्व भरा होता है। एक खिलाड़ी के जीवन में वह पल बेहद महत्वपूर्ण है, जब उसे अपनी जमीन पर ऐसे बड़े आयोजन में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। मैं उस वक्त का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जब खेलना शुरू करुं तो, ब्लॉक में बैठे लोग मेरा प्रोत्साहन करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।