कप्तानी छोड़ते हुए टिम पेन की आंखों से छलके आंसू, पत्नी और टीम साथियों से मांगी माफी
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है। ये फैसला तब आया जब उनको अपने घर में एशेज कुछ सप्ताह बाद ही खेलनी है। पेन ने 2017 में क्रिकेट तस्मानिया की अपनी सहकर्मी को कुछ भद्दे मैसेज भेजे थे। इसलिए ही यह फैसला लिया गया है।
कप्तानी छोड़ते समय टिम पेन के आंसू निकल गए। उन्होंने कहा है कि वे अपनी टीम के साथ पूरे मन से अभी भी जुड़े रहेंगे और एशेज में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे जो 8 दिसंबर से गाबा में शुरू हो रही है।
ये मैसेज भेजने का मामला तब का है जब पेन कप्तान नहीं थे। तब महिला ने एक शिकायत दर्ज की थी जिसके बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी जानकारी है। सीए ने अपनी और से तब जांच भी बैठाई थी।

पेन को अपनी हरकत का बहुत दुख है-
हालांकि महिला ने चार साल पहले शिकायत दर्ज की थी, लेकिन पेन को इस्तीफा अब इसलिए देना पड़ा है क्योंकि मीडिया ने उनके आपत्तिजनक मैसेज को सार्वजनिक कर दिया है। पेन का कहना है कि उनको अपनी हरकत का बहुत दुख है।
टिम पेन ने दिया ऑस्ट्रलिया कप्तान के पद से इस्तीफा, महिला सहकर्मी को भेजे थे भद्दे मैसेज
पेन ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि चार पहले जो जांच बैठाई गई थी उसमें उनको क्लीनचिट मिल गई थी क्योंकि यह पाया गया था कि पेन ने क्रिकेट ऑस्ट्रलिया का कोई नियम नहीं तोड़ा है। पेन कहते हैं कि उन्होंने तुरंत ही अपने परिवार और बाकी लोगों से माफी मांग ली थी और वे उन सभी के लिए शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उनको सपोर्ट किया।

मैंने अपने परिवार को नीचा दिखाया- पेन
पेन अपनी कप्तानी छोड़ने के फैसले पर बात करते हुए कहते हैं कि, मुझे यही लगा कि वह घटना हमारे दिमाग में रहेगी और मुझे केवल टीम पर फोकस करना था, जैसा की मैं पिछले तीन-चार साल में कर रहा हूं। मुझे हाल ही में पता लगा कि मेरे मैसेज सार्वजनिक हो चुके हैं और ये सब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया व हमारे बड़े समुदाय के हिसाब से सही नहीं है। मैंने जो भी दर्द अपनी पत्नी, परिवार और बाकियों को दिया उसके लिए मुझे गहरा दुख है। मैंने अपने परिवार को नीचा दिखाया।

लोगों से माफी की उम्मीद की-
मैं कप्तानी से प्यार करता हूं। ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिकटरों के लिए सबसे महान सम्मान हैं। मैं अपने टीम साथियों के प्रति शुक्रगुजार हूं। मैं उनसे माफी की उम्मीद करता हूं।
पेन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट फैंस से भी माफी मांगी। उन्होंने कहा कि, इतने लोगों को निराश करके मेरा खुद का भी दिल टूट गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
