Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 World Cup: वार्म अप मैच में चला बाबर-फखर का बल्ला, वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली। यूएई और ओमान के मैदान पर टी20 विश्वकप का आगाज हो चुका है और फैन्स को क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के रोमांचक पलों का लुत्फ उठाने का मौका मिला है। इस बीच सोमवार से सुपर 12 के लिये क्वालिफाई कर चुकी टीमों का वार्म अप मैचों का दौर भी शुरू हो गया है, जिसके पहले मैच में पाकिस्तान की टीम का सामना वेस्टइंडीज से हुआ। पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में जबरदस्त शुरुआत करते हुए महज 15.3 ओवर्स में 7 विकेट से मैच को जीत लिया और साफ कर दिया कि उनकी तैयारियां कितनी दुरुस्त हैं। पाकिस्तान की टीम को टी20 विश्वकप में अपना पहला मुकाबला भारतीय टीम के खिलाफ खेलना है, जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।

दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और लेंडल सिमंस (18), आंद्रे फ्लेचर (2) ने पारी का आगाज किया। वेस्टइंडीज की टीम ने अभी शुरुआत ही की थी कि हसन अली ने तीसरे ही ओवर में आंद्रे फ्लेचर को बोल्ड मारकर कैरिबियाई टीम को पहला झटका दिया। तो वहीं पर शाहीन अफरीदी ने छठे ओवर में लिंडल सिमंस को हैरिस राउफ के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया।

और पढ़ें: 'वो एक दिन संभालेगा भारतीय टीम की कमान', लॉन्स क्लूजनर ने बताया कौन से 2 खिलाड़ी बनेंगे विराट को रिप्लेसमेंट

क्रिस गेल (20) और रोस्टन चेज (9) ने पारी को आगे बढ़ाने का काम किया लेकिन पाकिस्तान की टीम ने फिर से विंडीज पर प्रहार किया और इमाद वसीम ने रोस्टन चेज को कैच कराकर वापस भेजा, तो हैरिस राउफ ने क्रिस गेल को बोल्ड मारा। शाहीन अफरीदी ने शिमरोन हेटमायर (28) का विकेट चटकाया तो हसन अली ने निकोलस पूरन (13) को वापस भेजा। कायरन पोलार्ड ने महज 10 गेंदों में 5 चौके लगाकर 23 रनों की पारी खेली लेकिन हैरिस राउफ ने उन्हें बोल्ड मारकर वेस्टइंडीज को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।

पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 130 रनों का ही स्कोर खड़ा कर सकी। जवाब में बाबर आजम (50) और मोहम्मद रिजवान (13) ने जबरदस्त अंदाज में पारी का आगाज किया और पहले विकेट के लिये 36 रनों की साझेदारी की। रवि रामपॉल ने रिजवान को बोल्ड कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलायी, लेकिन कप्तान बाबर आजम ने फखर जमान के साथ पारी को आगे बढ़ाने का काम जारी रखा और दूसरे विकेट के लिये 58 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: NED vs IRE: 4 गेंदों में 4 विकेट झटक कर्टिस कैम्फर ने रचा इतिहास, ब्रेट ली के खास क्लब में हुए शामिल

बाबर आजम ने 41 गेंदों का सामना कर 6 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। हेडेन वॉल्श ने 12वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो विकेट लेकर अपनी टीम को वापसी करने का एक मौका जरूर दिया लेकिन कैरिबियाई टीम फायदा नहीं उठा सकी। वॉल्श ने पहले बाबर आजम को स्टंप कराया तो वहीं मोहम्मद हाफिज को कैच कराकर तीसरा झटका दिया।

गौरतलब है कि फखर जमान ने 24 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के लगाकर अपनी टीम के लिये 46 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और नाबाद रहते हुए मैच खत्म किया। शोएब मलिक ने भी नाबाद 14 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया और वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर जीत हासिल की।

Story first published: Monday, October 18, 2021, 19:34 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+