LPL 2023 Auction: पहली बार होने जा रहा है लंका प्रीमियर लीग में ऑक्शन, जानें कब और कहां देखें ये नीलामी
Lanka Premier League 2023: लंका प्रीमियर लीग श्रीलंका की ऐसी क्रिकेट लीग है जो आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुई थी और उसने काफी लोकप्रियता भी हासिल की है।
खास बात यह है कि यह लीग अपना चौथा सीजन खेलने जा रही है लेकिन इसने अभी तक खिलाड़ियों को लेने का जो तरीका अपनाया है, वह नीलामी की बजाए ड्राफ्ट का इस्तेमाल करके किया गया है।
लेकिन, अब लंका प्रीमीयर लीग 2023 अपनी सबसे पहले नीलामी के लिए तैयार है। जी हां, यह नीलामी आईपीएल की तर्ज पर ही होगी, जहां पर खिलाड़ियों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। एक अनकैप्ड खिलाड़ी होंगे जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं लिया है और दूसरे अनुभवी खिलाड़ी होंगे।
यह ऑक्शन 14 जून बुधवार को कोलंबो में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें क्रिकेट के कुछ बड़े नाम देखने के लिए मिलेंगे। इसमें भारतीय धुरंधर सुरेश रैना भी शामिल हैं, जिन्होंने इस लीग की नीलामी में अपना नाम डालने की घोषणा कर दी है।
लीग का का चौथा एडिशन 31 जुलाई को शेड्यूल है। इस ऑक्शन में 360 के करीब खिलाड़ी अपना नाम दे चुके हैं और समझा जा रहा है कि इस इवेंट में भाग लेने वाली पांचों फ्रेंचाइजी में प्रत्येक अधिकतम $500000 की रकम खर्च कर सकती है।
WTC 2023-25 में कब, किस टीम से हैं टीम इंडिया के मैच, जानिए कब शुरू हो रही है अगली चैम्पियनशिप
एलपीएल में नीलामी से पहले ही डेविड मिलर, बाबर आजम, मथीसा पथिराना, मैथ्यू वेड जैसे बहुत सारे नाम प्री-सिलेक्टेड खिलाड़ी के तौर पर जुड़ चुके हैं। अब आईपीएल की तर्ज पर लीग होने जा रही है, तो सुरेश रैना को जगह मिलेगी या नहीं, इस पर नजरें बनी रहेगी।
यहां यह भी ध्यान देने वाली बात है कि खिलाड़ियों का बेस प्राइस 10000 से 50000 डॉलर रखा गया है।
भारत में कहां देखें एलपीएल 2023-
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास इसके ब्रॉडकास्टिंग अधिकार हैं लेकिन यह टीवी पर देखने के लिए नहीं मिलेगी। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क की लाइव स्ट्रीमिंग एप और वेबसाइट हॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीम आपको देखने के लिए मिलेगी। श्रीलंका क्रिकेट टीम का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल भी इसको लाइव स्ट्रीम करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
