टी-20 सीरीज से पहले BCCI ने शिखर धवन को 1 मार्च को रिपोर्ट करने को कहा
Ind Vs Eng: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वनडे और टी-20 टीम का अहम हिस्सा हैं। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवर की सीरीज के लिए बीसीसीआई ने उन्हें एक मार्च को अहमदाबाद में रिपोर्ट करने को कहा है। फिलहाल शिखर धवन विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं और उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से पहले बीसीसीआई ने रिपोर्ट करने को कहा है।
शिखर धवन के अलावा इशान किशन, सूर्यकुमार यादव और राहुल तेवतिया को भी वनडे टीम का हिस्सा हैं और ये सभी अपने-अपने शहर में बायो बबल में हैं। बीसीसीआई ने आगामी टी-20 सीरीज के लिए 19 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था जिसमे इन सभी को टीम में जगह दी गई है। बता दें कि टी-20 सीरीज 12 मार्च से शुरू हो रही है। भारत और इंग्लैंड 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेंगे। ये सभी मैच अहमदाबाद के मोटेरा मैदान में खेले जाएंगे।
डीडीसीए के एक अधिकारी ने बताया कि शिखर 1 मार्च को अहमदाबाद में रिपोर्ट करेंगे। जैसा कि हम सभी जानते हैं सभी सीमित ओवरों के खिलाड़ियों को 2-3 मैच खेलने के लिए कहा गया है ताकि वो लय में बने रहे और फिर से कोरोना के बीच बायो बबल में जाएं ताकि प्रोटोकॉल के तहत ये सभी खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में हिस्सा ले सके। बता दें कि टी-20 सीरीज 12 मार्च से 20 मार्च के बीच खेली जाएगी जबकि तीन वनडे मैचों की सीरीज पुणे में 23 मार्च से 28 मार्च के बीच खेली जाएगी।
बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दोनों ही टीम दो टेस्ट मैच के बाद 1-1 की बराबरी पर हैं और अगले दोनों टेस्ट मैच अहमदाबाद के मोटेरा मैदान पर खेले जाने हैं। 24 मार्च को होने वाला तीसरा टेस्ट मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा जोकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों ही टीमों के लिए अहम है। भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पहुंचने के लिए मौजूदा टेस्ट सीरीज को 2-1 या 3-1 से हर हाल में जीतना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
