For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Coronavirus : 10 साल की चेस खिलाड़ी अर्शिया दास ने किया दान, त्रिपुरा के CM ने किया शुक्रिया

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस के चलते दहशत फैली हुई है। इस संक्रमण वायरस से ना सिर्फ लोगों का घरों से बाहर निकलना बंद हुआ है बल्कि सरकार के लिए भी इसके खिलाफ लड़ना एक बड़ी चुनाैती बन गया है। 21 दिन के लाॅकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होना तय है। ऐसे में केंद्र व राज्य सरकार की सहायता के लिए कई बड़ी हस्तियां दान कर रही हैं। इस बीच महज 10 साल की चेस खिलाड़ी अर्शिया दास ने भी अपना सहयोग देते हुए तारीफेकाबिल काम किया।

अर्शिया दास ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 हजार रुपए का दान दिया है। इतनी कम उम्र में देश के ऐसे खराब हालात के समय जिम्मेदारी समझना बहुत बड़ी बात है। मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अर्शिया को धन्यवाद दिया है। सीएम बिप्लब कुमार देब ने लिखा, 'मैं त्रिपुरा की इस चेस मास्टर अर्शिया दास को उनके 10000 रुपए के दान के लिए धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कोरोना के खिलाफ जंग के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष में यह योगदान दिया है।' सीएम के इस ट्वीट पर अर्शिया के पिता पुरनेंदु दास ने उन्हें धन्यवाद कहा है।

अर्शिया दास साल 2019 में उज्बेकिस्तान में हुए एशियन स्कूल चेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। उनके पिता पुरनेंदु दास बीएसएनल में कर्मचारी हैं और मां अर्निशा नाथ दास गृहिणी हैं। ग्रैंडमास्टर विश्नानाथन आनंद को अपना आदर्श मानने वाली अर्शिया एकदिन आनंद की तरह ही चेस की महान खिलाड़ी बनना चाहती हैं। आर्शिया ने वीडियो जारी करते हुए लोगों को घरों में ही रहने का संदेश भी दिया है।

उनके पिता पुरनेंदु दास ने ट्विटर हैंडल पर एक विडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें आर्शिया लोगों से अपने घरों में रहने की अपील कर रही हैं। बांग्ला में बोल रहीं अर्शिया कहती हैं, 'मैं कहना चाहती हूं कि सब घर पर रहें। थोड़ी-थोड़ी देर में हाथ धोते रहें। रास्ते में कहीं भी थूकें न, मास्क पहनें और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।' देशभर में लगातार फैलते कोरोना के बीच त्रिपुरा के लिए अच्छी खबर है कि वहां कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। इसके बावजूद सीएम बिप्लब कुमार देब ने बताया कि कोरोना के खिलाफ जंग में लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख का दान किया।

Story first published: Saturday, March 28, 2020, 15:11 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+