For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Coronavirus : पीड़ियों की सहायता के लिए आगे आई मनु भाकर, हरियाणा सरकार को दिए 1 लाख रूपए

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए अब युवा निशानेबाज मनु भाकर भी आगे आई हैं। तेजी से फैल रही इस महामारी से निपटने में मनु भाकर ने मदद के लिए हरियाणा सरकार को सोमवार को एक लाख रूपए दान में दिए। राष्ट्रमंडल खेल और युवा ओलंपिक की चैम्पियन भाकर ने हिन्दी में ट्वीट किया, ''यह वह समय है जब सिर्फ़ देश के लोगों का जीवन मायने रखता है और उनको बचाने के लिए हम सबको जो कर सकें करना होगा। मैं अपनी बचत से Haryana Corona CARES फंड में 1 लाख रुपये का योगदान करती हूं और आशा करती हूँ की आप सब भी अपनी तरफ़ से कुछ ना कुछ योगदान करके आपदा की इस घड़ी में देश का साथ दें''

आपको बता दें कि मनु भाकर मदद करने वालीं पहली शूटर नहीं हैं। उनसे पहले युवा निशानेबाज ईशा सिंह ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 30, 000 रुपए दान में दिए। वह 15 वर्ष की हैं और देश की इस महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान करने वाली देश की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। ईशा ने ट्वीट किया, ''मैं अपनी बचत से कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में 30,000 रुपए का योगदान दे रही हूं। देश है तो हम हैं।''

कोरोना वायरस से दुनिया भर में सात लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि इसने 34,000 लोगों की जान ले ली है।भारत में अभी तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। पिछले हफ्ते सचिन तेंदुलकर ने 50 लाख जबकि पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने 52 लाख रूपए का योगदान किया था। बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, पहलवान बजरंग पूनिया, धाविका हिमा दास और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी मदद दे चुके हैं

Story first published: Monday, March 30, 2020, 14:10 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+