For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Coronavirus: टोक्यो ओलंपिक पर मंडराया खतरा, IOC खेल प्रमुखों से करेगा बात

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का असर टोक्यो ओलंपिक पर भी पड़ सकता है। इस बार ओलंपिक खेलों का आयोजन जुलाई में टोक्यो में होना है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) अंतराष्ट्रीय खेल प्रमुखों से 17 मार्च को बात करेगी। ये जानकारी इंटरनेशनल फेडरेशन से जुड़े एक सूत्र ने दी। टोक्यो ओलंपिक 2020 की शुरुआत होने में 5 महीने से भी कम वक्त बचा है। खेलों के इस महाकुंभ की शुरुआत 24 जुलाई 2020 से होनी है। अब सवाल ये उठ रहा है कि कोरोना के भय के चलते क्या ये खेल अपने तय समय पर हो पाएंगे।

बीते साल 2019 के आखिर में चीन में कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते अब तक दुनियाभर में 6 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ओवर ऑल 1 लाख 60 हजार से अधिक लोग प्रभावित हैं. कोरोना वायरस के कारण ग्लोबल स्पोर्टिंग कैलेंडर खासा प्रभावित हुआ है। जिसके चलते कई ओलंपिक क्वालिफिकेशन इवेंट कैंसिल या स्थगित कर दिए गए हैं। अब ऐसी ही कुछ आशंका ओलंपिक खेलों के लिए की जा रही है।

इसके बावजूद जापान के प्रधानमंत्री शिंजे आबे और टोक्यो ओलंपिक 2020 के आयोजनकर्ताओं ने इस बात को बार-बार दोहराया है कि ये खेल अपने निर्धारित समय के अनुसार होंगे और जिनके लिए तैयारी चल रही है।

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की एक रिपोर्ट के बारे में पूछा जिसमें कोरोनो वायरस के प्रभाव पर बातचीत मंगलवार के लिए निर्धारित थी, उन्होंने कहा कि वे शेयरधारक भी बातचीत का एक नियमित हिस्सा थे।

आईओसी ने अपने एक बयान में कहा कि कुछ सप्ताह पहले जब कोरोना वायरस की समस्या हुई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति लगातार शेयरधारकों को लेटेस्ट अपडेट्स के बारे में जानकारी देती रही है। क्योंकि ये नियमित साझाकरण की प्रक्रिया है। पिछले सप्ताह आईओसी स्पोर्ट्स डायरेक्टर किट मैक्कोनेल कई अंतरराष्ट्रीय खेल संघों से क्वालीफिकेशन प्रॉसेस के बदलाव पर बात कर चुके हैं। 15 मार्च की रिपोर्ट के मुताबिक जापान में मौजूदा समय में 1484 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हैं। इस वायरस से जापान में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

Story first published: Monday, March 16, 2020, 17:21 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+