उथप्पा के जन्मदिन समारोह में शामिल नहीं हुई पाकिस्तानी टीम
लखनऊ 11 नवंबर.वार्ता. कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज खेले गए तीसरे एकदिवसीय मुकाबले के दौरान भारतीय और पाकिस्तानीखिलाडियों के बीच हुई कहासुनी की लक यहां भी दिखी जब पाकिस्तानी टीम सहारा शहर में आयोजित रॉबिन उथप्पा के जन्मदिन समारोह में शामिल नहीं हुई
सहारा परिवार द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के बाद पाकिस्तानी टीम के सदस्य सीधे अपने कॉटेज में चले गए जबकि भारतीय क्रिकेटर उथप्पा के 22 वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुए
हालांकि सहारा परिवार के निदेशक सुशांतो राय ने स्पष्ट किया कि मैच के बाद थकान की वजह से जन्मदिन समारोह में शामिल नहीं हो सके
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी टीम को भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था
बाद में. पाकिस्तानी टीम के सदस्यों ने भारतीय क्रिकेटरों के साथरात्रिभोज किया
श्रीसंत. आर.पी.सिंह एवं प्रवीण सिंह समेत टीम इंडिया के कई खिलाडी पूल टेबल खेलते देखे गए
आज मैच के दौरान किसी बात को लेकर गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच कहासुनी हो गई थी इसपर दोनों खिलाडियों को अंपायरों ने चेतावनी भी दी थी
रंजीत राज मनोरंजन 230
वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications