Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैगजीन ने इरफान पठान को दिया 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड, क्रिकेटर ने दिया ऐसा जवाब कि हंसने लगे सब

Irfan Pathan wins the film fare award and not Irrfan Khan, Know more | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। एक ही नाम के चलते अक्सर कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। कुछ ऐसा हाल फिलहाल में देखने को मिला लेकिन यहां किसी को परेशानी नहीं हुई, बल्कि एक ने दूसरे के मजे ले लिए। हाल ही में संपन्न हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड में अभिनेता इरफान खान को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। इरफान को ये अवॉर्ड हिंदी मीडियम में अपने शानदार अभिनय के लिए मिला था।

ट्विटर पर हर कोई इरफान खान को जीत की बधाई दे रहा था। एक जानीं-मानी मैगजीन ने भी इरफान को जीत के लिए बधाई दी लेकिन एक गलती कर दी।

इस मैगजीन ने इरफान को बधाई तो दी लेकिन टैग इरफान खान को नहीं, बल्कि इरफान पठान को कर दिया। इस तेज गेंदबाज ने फिर मैगजीन को ऐसा जवाब दिया कि ट्विटर पर सभी लोट-पोट हो गए। इरफान पठान ने 'बेस्ट एक्टर अवॉर्ड' जीतने की बधाई लेते हुए लिखा, 'शुक्रिया। अवॉर्ड लेने नहीं आ पाया इसके लिए माफी चाहता हूं। क्या आप ये अवॉर्ड मेरे घर भिजवा सकते हैं।'

इरफान खान का ये जवाब देखकर उनके फैंस हंस-हंसकर लोट-पोट हो गए। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, क्या ट्रोल किया है। वहीं दूसरे ने लिखा, इस ट्वीट के लिए आपको जरूर ईनाम मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें: माइकल होल्डिंग ने कहा, 'विराट कोहली तब तक महान नहीं, जब तक इंग्लैंड में रन नहीं बनाते'

Story first published: Monday, January 22, 2018, 12:19 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+