किसी हिरोईन से कम नहीं हैं क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी , हार्दिक की बीवी को देती हैं टेंशन
Krunal Pandya Wife Pankhuri Sharma: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी दमदार और स्टाइलिश मौजूदगी के साथ काफी फैन फॉलोइंग रखती हैं। पंखुड़ी को अपने पति क्रुणाल को कई मौके पर सपोर्ट करते हुए देखा गया है और वह पांड्या परिवार की जान मानी जाती हैं। (Image- pankhuriisharma Instagram)
पंखुड़ी का बैकग्राउंड- पंखुड़ी शादी से पहले मॉडलिंग में सक्रिय थीं। उनका जन्म और पालन-पोषण राजस्थान के जोधपुर में हुआ है। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में शिक्षा ली हुई है और फैशन की दुनिया में नाम कमाते हुए क्रुणाल पांड्या से उनकी मुलाकात हुई थी।
क्रुणाल से कैसे हुई मुलाकात- बताया जाता है कि पंखुड़ी और कुणाल की मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2017 जीता और कुणाल को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया तब उन्होंने ट्रॉफी को अपने हाथ में लेकर और घुटनों पर बैठकर पंखुड़ी को शादी के लिए प्रपोज किया था।
क्रुणाल-पंखुड़ी की शादी कब हुई- इन दोनों की शादी दिसंबर 2017 में हुई जहां उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोगों ने शानदार फंक्शन में हिस्सा लिया था। शादी के बाद से पंखुड़ी को फैमिली के सभी मेन प्रोग्राम में साथ देखा जाता रहा है।
दोनों के एक बेटा है- जुलाई 2022 में क्रुणाल और पंखुड़ी ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया था। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए यह न्यूज दी थी। पंखुड़ी और कुणाल के बेटे का नाम कवीर कुणाल पांड्या है।
पंखुड़ी का लाइफस्टाल- पंखुड़ी शर्मा एक फैशन और लाइफस्टाइल ब्लॉगर भी हैं। पंखुड़ी के फैशन सेंस के लोग कायल हैं। जिस तरीके से भी अपने आप को प्रजेंट करती हैं वह भी उनके फैंस को काफी लुभाता है। केवल खेल के उत्साही लोग ही नहीं बल्कि फैशन सेंस में दिलचस्पी लेने वाले लोग भी पंखुड़ी के फॉलोअर्स हैं।
नवीन उल हक के चुप कराने पर भी नहीं मानी ईडन गार्डन्स की भीड़, लगते रहे कोहली-कोहली के नारे- VIDEO
हार्दिक की बीवी को देती हैं पूरी टक्कर- क्रुणाल के छोटे भाई हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेनकोविक भी फैमिली के साथ ही रहती हैं। नताशा जानी पहचानी मॉडल और अभिनेत्री हैं लेकिन पंखुड़ी अपने जलवों से उन्हें भी टक्कर देती है। सोशल मीडिया यूजर्स भी अक्सर जिठानी देवरानी की सुंदरता को कंपेयर करते रहते हैं।
क्रुणाल की टीम प्लेऑफ में- वही कुणाल पांड्या भारतीय क्रिकेट के एक अच्छे आलराउंडर है जो बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हैं। आईपीएल 2023 में केएल राहुल को चोट लगने के बाद लखनऊ सुपर्जायंट्स की कप्तानी कुणाल के हाथों में सौंप दी गई। कुणाल ने निराश नहीं करते हुए अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचा दिया है। लखनऊ की टीम लगातार दूसरे सीजन में प्लेऑफ में पहुंच गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
