Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 11: यहां जानिए विराट कोहली की टीम RCB की पूरी डिटेल

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली आईपीएल के इकलौते खिलाड़ी हैं जो शुरू से ही एक ही फ्रेंचाइजी के साथ खेल रहे हैं। हालांकि सितारों से सजी विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आज तक खिताब जीतने में सफल नहीं हो पाई है। इस बार भी आरसीबी सितारों से सजी है। कोहली जैसा दुनिया का बेस्ट बल्लेबाज एक बार फिर से आरसीबी की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। इसके आलावा आरसीबी ने एबी डिविलियर्स को भी रिटेन कर लिया है।

इन दो दिग्गजों के अलावा टीम ने ब्रैंडन मैक्कुलम, क्विंटन डिकॉक, नॉथन कुल्टर नाइल और यजुवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया है। आरसीबी उन टीमों में से रही हैृ जिसे टूर्नामेंट से पहले ही फेवरेट माना जाता था। लेकिन कभी खिताब नहीं जीत सकी। आइए संक्षेप में जानते हैं इस बार कैसी है कोहली की आरसीबी टीम-


आरसीबी स्क्वॉट स्ट्रेंथ- 24 खिलाड़ी
विदेशी खिलाड़ी- 8
बचे हुए पैसे- 15 लाख रुपए
रिटेन किए हुए खिलाड़ी-
भारत- विराट कोहली (17 करोड़), सरफराज खान (1.5 करोड़)
विदेशी- एबी डिविलियर्स (11 करोड़, दक्षिण अफ्रीका)


आईपीएल नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी-
भारतीय: युजवेन्द्र चहल, उमेश यादव, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, मुरुगन अश्विन, पार्थिव पटेल, मनदीप सिंह, मनन वोहरा, पवन नेगी, कुलवंत खेजरोलिया, अनिकेत चौधरी, अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे।
विदेशी- क्रिस वॉक्स, ब्रेंडन मैक्कुलम, क्विंटन डी कॉक, कॉलिन डी ग्रैंडहाम, नाथन कोल्टर-नाइल, मोईन अली, टिम साउथी।


इस सीजन में आरसीबी के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी: विराट कोहली को 17 करोड़ रुपये (आईपीएल 2018 का सबसे महंगा खिलाड़ी) क्रिस वोक्स - नीलामी में 7.4 करोड़ रुपये।

Story first published: Wednesday, January 31, 2018, 10:05 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+