IPL 2020 : काैन सी टीम है अंक तालिका में ऊपर, किसके पास है पर्पल कैप?
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 का छठा मैच गुरुवार (24 सितंबर) को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। पंजाब ने दुबई में 97 रनों से मैच जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 3 विकेट खोकर 206 रन बनाए। पंजाब के 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, बैंगलोर 17 ओवर में 109 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ अंक तालिका में भी बदलाव हुआ। यह आंकड़े हम आपको लीग में हुए 6 मुकाबलों तक के दिखा रहे हैं, आइए देखें-

पंजाब टाॅप पर
वहीं अंक तालिका की बात करें तो पंजाब 2 मैचों में एक जीत के साथ रन रेट के आधार पर पहले स्थान पर काबिज है। पंजाब +2.425 रन रेट के आधार पर पहले स्थान पर है। इनके बाद मुंबई इंडियंस 2 मैचों में एक जीत के साथ +0.993 रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर हैं।
राजस्थान राॅयल्स- 1 मैच में एक जीत के साथ +0.800 रन रेट के आधार पर तीसरे स्थान पर
दिल्ली कैपिटल्स- 1 मैच में एक जीत के साथ 0.000 रन रेट के आधार पर चाैथे स्थान पर
चेन्नई सुपर किंग्स- 2 मैचों में 1 जीत के साथ -0.145 की रन रेट के आधार पर पांचवें स्थान पर
आरसीबी- 2 मैचों में एक जीत के साथ -2.175 की रन रेट के आधार पर छठे स्थान पर
सनराइजर्स हैदराबाद- 1 मैच में मिली हार के साथ -0.500 की रन रेट के आधार पर 7वें स्थान पर
केकेआर- एक हार के साथ -2.50 की रन रेट के आधार पर आखिरी पायदान पर

मोहम्मद शमी के पास पर्पल कैप
वहीं पर्पल कैप की बात करें तो अभी किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के पास है। शमी ने दो मैचों में 4 विकेट लिए हैं। शमी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में 3 ,जबकि आरसीबी के खिलाफ हुए मैच में 1 विकेट हासिल किया।

ऑरेंज कैप पर राहुल का कब्जा
वहीं ऑरेंज कैप पर कब्जा आईपीएल सीजन-13 का पहला शतक जमाने वाले पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने किया हुआ है। राहुल ने अभी तक खेले 2 मैचों में 173.86 की स्ट्राइक रेट से 153 रन बना लिए हैं। दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स हैं जिन्होंने 2 मैचों में 160.49 की स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
