Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर ने संन्यास लिया

दुबई से ग़ायब होने के बाद लंदन पहुंचे हैदर ने अब संन्यास की घोषणा की है.

पाकिस्तान के विकेटकीपर ज़ुलक़रनैन हैदर ने एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को बताया है कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं.

हैदर ने बीते शुक्रवार को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ चौथे एक दिवसीय मैच में टीम को जीत दिलाई थी लेकिन उसके बाद वे टीम को छोड़कर लंदन चले गए थे.

पाकिस्तानी टीवी चैनल जिओ को दिए एक इंटरव्यू में हैदर ने कहा, "मुझे और मेरे परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं इसलिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना ही उचित है."

हैदर ने जिओ से कहा कि उन्होंने अपने देश के सम्मान को बेचने के बजाय टीम को छोड़कर लंदन चले जाने की सही समझा.

हैदर ने कहा कि उन्हें एक व्यक्ति ने दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ चौथे और पांचवे एक दिवसीय मैच को फ़िक्स करने के लिए कहा था.

पाकिस्तान के विकेटकीपर ने जिओ टीवी को बताया, "मुझसे कहा गया कि सहयोग करें नहीं तो दिक्कत होगी."

उन्होंने संन्यास के अपने फ़ैसले को सही ठहराते हुए कहा, "मैंने वही किया जो मुझे सही लगा. मैं फ़िलहाल इसके विस्तार में नहीं जाना चाहता लेकिन ये सही है कि मैं किसी भी भ्रष्टाचार का हिस्सा नहीं बनना चाहता और ना ही अपने देश के ख़िलाफ़ जाना चाहता हूं."

ज़ुलक़रनैन हैदर ने कहा कि उन्होंने ब्रितानी अधिकारियों से राजनीतिक शरण के बारे में बात की है.

उधर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने इस सारे मामले पर जांच शुरू कर दी है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:48 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+