हैदराबाद . 05 अक्टूबर . वार्ता . 1 आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग ने आज यहां भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी टीम की जीत को खिलाडियों के सामूहिक प्रयास का नतीजा बताया 1 मेहमान टीम ने यह मैच 47 रन से जीतने के साथ ही सात मैचों की शृंखला में 2..0 की बढत बना ली 1 पोंटिंग ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा .. सुधार की गुंजाइश तो हमेशा ही रहती है 1 लेकिन हमारी बल्लेबाजी और गेंदबाजी वाकई अच्छी रही 1 अलबत्ता क्षेत्ररक्षण में हमारे खिलाडी कुछ सुस्त रहे 1 .. उन्होंने कहा .. कम उछाल वाली और धीमी पिच पर 290 रन बना लेना हमारी बडी कामयाबी रही 1 इसके बाद मिशेल जानसन . ब्रेट ली और स्टुअर्ट क्लार्क ने सधी हुई गेंदबाजी की 1 पार्थिव .उप्रेती महेंद्र2052 जारी . वार्ता