ब्रायन लारा ने बताया मुंबई इंडियंस का ये कदम सनराइजर्स हैदराबाद को दे सकता है फायदा
नई दिल्ली। आईपीएल के आखिरी लीग मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हैं। मुंबई इंडियंस की टीम 18 अंकों के साथ पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है और अंकतालिका में पहले स्थान पर है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें उसके लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हैदराबाद की टीम को यह मैच जीतना बेहद अहम है। वहीं केकेआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी आज के मैच पर टिकी है। वहीं मुंबई इंडियंस आज अपनी टीम के कुछ खिलाड़ियों को राहत दे सकती है जिसके चलते हैदराबाद की टीम को कुछ मदद जरूर मिल सकती है।
वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा का कहना है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अच्छी स्थिति में है, उन्होंने पिछले कुछ मैच काफी अच्छे खेले हैं। लिहाजा मुझे उम्मीद है कि आज के मैच में वो अच्छी चुनौती पेश करेंगे। लारा ने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम कुछ खिलाड़ियों को आराम दे सकती है जोकि हैदराबाद की टीम के पक्ष में जा सकता है, लेकिन मुझे लगता है कि हैदराबाद को इस क्वार्टरफाइनल के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर वो जीतते हैं तो मुझे लगता है कि उनके पास वो सबकुछ है जिसकी इस टूर्नामेंट में जरूरत है।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के कुल 12 अंक हैं और अंक तालिका में वह पांचवे पायदान पर है। कोलकाता नाईट राइडर्स की बात करें तो 14 अंकों के साथ केकेआर की टीम चौथे पायदान पर है। ऐसे में अगर हैदराबाद की टीम मैच जीतती है तो उसके भी 14 अंक हो जाएंगे। लेकिन प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर मुंबई इंडियंस के बाद सनराइजर्स हैदराबाद दूसरी ऐसी टीम है जिसका रन रेट सबसे अच्छा है। ऐसे में आज का मैच जीतने के बाद हैदराबाद की टीम आसानी से प्लेऑफ में पहुंच सकती है जबकि केकेआर का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
