टी नटराजन के घुटने का हुआ ऑपरेशन, गेंदबाज ने तस्वीर के साथ कही ये बात
नई दिल्ली। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करके जानकारी दी है कि उनके घुटने का ऑपरेशन सफल रहा है। अस्पताल से अपनी तस्वीर को नटराजन ने साझा किया है। तस्वीर साझा करते हुए नटरानज ने लिखा कि आज मेरे घुटने का ऑपरेशन हुआ, मैं मेडिकल टीम, सर्जन, डॉक्टर, नर्स और स्टाफ के रखरखाव, दयालुता का आभारी हूं। मैं बीसीसीआई का भी आभारी हूं और जिन लोगों ने मेरे लिए दुआ की उन सभी का शुक्रिया। 22 यार्ड की पिच पर वापसी का रास्ता लंबा है, लेकिन आज मैंने अहम कदम उस दिशा में आगे बढ़ाया है। फिर से वापसी करने के लिए उत्सुक हूं, पहले से भी ज्यादा फिट और मजबूत होकर वापसी करूंगा। आप सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे दुआ और आशीर्वाद दिया।
बता दें कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। लेकिन 22 अप्रैल को चोट के चलते वह आईपीएल से बाहर हो गए थे। नटराजन ने आईपीएल के इस सीजन में सिर्फ दो मैच खेले और दो विकेट हासिल किए। आईपीएल के इस सीजन से पहले टी नटराजन ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी हिस्सा लिया और दो वनडे मुकाबले में भी वह टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। इस साल के शुरुआत में नटराजन पहले भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू किया। नटराजन ने ना सिर्फ वनडे, टेस्ट बल्कि टी-20 में भी भारतीय टीम की ओर से डेब्यू किया। नटराजन ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भारतीय टीम के नेट गेंदबाज के दौर पर गए थे। लेकिन जिस तरह से तमाम भारतीय खिलाड़ी चोटिल हुए थे उसके बाद नटराजन को इस टूर में खेलने का मौक मिला था और इस मौके का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
