नीदरलैंड्स ने रखा 293 का लक्ष्य
रायन टेन दुशकाटे ने 110 गेंदों में 119 रन बनाये
क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप बी में खेले जा रहे मैच में रायन टेन दुशकाटे के बेहतरीन शतक की बदौलत नीदरलैंड्स की टीम ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने 293 रनों का विशालकाय स्कोर रखा है.
नागपुर में हो रहे इस मैच में आज नीदरलैंड्स के कप्तान पीटर बोरेन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए नीदरलैंड्स के सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की.
हालांकि केरवीज़े और बरेसी में से किसी ने भी बहुत लंबी पारी तो नहीं खेली मगर दोनों ने टीम के लिए एक बड़े स्कोर की नींव डाल दी.
उधर इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी की कमान पूरी तरह अपने हाथ में ले रखी थी स्टुअर्ट ब्रोड ने पर उनकी गेंदों का जम कर सामना किया नीदरलैंड्स के कम अनुभवी बल्लेबाजों ने भी.
कूपर और शतकीय पारी खेलने वाले रायन टेन दुशकाटे ने मध्यक्रम में उम्दा खेल दिखाते हुए सधी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और इंग्लैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह लय में नहीं आने दिया.
कूपर सैंतालीस रन बनाकर पॉल कॉलिंगवुड की गेंद पर आउट हुए तब लगा की नीदरलैंड्स अब सवा दो सौ के स्कोर से आगे नहीं बढ़ सकेगा.
लेकिन दुशकाटे ने निचले क्रम के बल्लेबाजों ग्रूथ और बोरेन के साथ तेज़ गति से रन बनाये और साथ ही दुसरे छोर को भी थामे रखा.
110 गेंदों में 119 रन बनाने वाले दुशकाटे की बेहतरीन पारी कि बदौलत नीदरलैंड्स ने पूरे पचास ओवर खेलते हुए छह विकेट खोकर 292 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.
इंग्लैंड के गेंदबाजों में क्रिस ब्रोड और स्वान ने दो-दो विकेट लिए पर साथ ही ब्रोड अपने दस ओवरों में 65 रन देकर सबसे महंगे गेंदबाज़ भी साबित हुए.
इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने अब लगभग छह रन प्रति ओवर से इस लक्ष्य को पूरा कर पाने की चुनौती है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
