Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2010 खेलों के लिए होटलों को लेकर चिंता

केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के अनुसार मंत्रिमंडल की बैठक में खेलमंत्री एमएस गिल ने आशंका जताई कि वर्ष 2010 में खेल तक 30 हज़ार होटल के अतिरिक्त कमरे उपलब्ध करवाने का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकेगा.

इसके बाद मंत्रिमंडलीय समिति से कहा गया है कि वह अगले दो हफ़्तों में यह बताए कि खेलों के आयोजन के लिए क्या कमियाँ हैं और यह भी कि खेलों के उद्घाटन और समापन समारोहों के लिए किस तरह की तैयारियों की ज़रुरत होगी.

सभी काम समय से पहले पूरे करने होंगे कपिल सिब्बल

सभी काम समय से पहले पूरे करने होंगे

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा, "सभी काम समय से पहले पूरे करने होंगे."

मंत्रिमंडल की समिति में खेलमंत्री गिल के अलावा कपिल सिब्बल, शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी और पर्यटन मंत्री अंबिका सोनी हैं.

जब उनसे पूछा गया कि मुंबई में हाल ही में हुए चरमपंथी हमलों के मद्देनज़र क्या सुरक्षा की चिंता नहीं की जा रही है, उन्होंने कहा, "चिंता न करें जो कुछ किया जाना है किया जाएगा."

राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों को लेकर समय-समय पर चिंता की जाती रही है और पिछले दिनों राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से जुड़े अधिकारियों ने कार्य की प्रगति को लेकर असंतोष ज़ाहिर किया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+